आपके सितारेः सोमवार, 09 सितम्बर 2025 का राशिफल
09 सितम्बर 2025 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 10 सितम्बर, 2025 का पंचांग भी।
मेष :- कोई शुभ समाचार मिल सकता है। सरकारी क्षेत्र में कार्यरत लोगों को बड़ा मौका मिल सकता है। कमाई में वृद्धि होगी। जीवनसाथी का सहयोग कार्यक्षेत्र में मददगार साबित होगा। सामाजिक कार्य करने से परिवार और कुल का मान-सम्मान बढ़ेगा। भाग्य का पूरा साथ मिलने से प्रभाव भी बढ़ेगा।
भाग्यशाली रंग- गेरुआ | भाग्यशाली अंक- 1
वृषभ :- बच्चों की ओर से खुशी मिलेगी। सफलता और यश की प्राप्ति होगी। घर से निकलते समय माता और पिता का आशीर्वाद लेना लाभदायक रहेगा। अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। लव लाइफ में सुखद अनुभव प्राप्त होगा। दोस्तों के साथ लंबी यात्रा पर जाने की योजना भी बन सकती है।
भाग्यशाली रंग- बादामी | भाग्यशाली अंक- 2
मिथुन :- अधिकारियों से सहयोग और प्रोत्साहन प्राप्त होगा। अधिकार क्षेत्र में उन्नति होगी। सरकारी काम से जुड़े लोगों के मान-सम्मान में वृद्धि होगी। काम और लेन-देन में सावधानी बरतने की जरूरत है। कोर्ट-कचहरी के मामलों के लिए दिन अनुकूल है।
भाग्यशाली रंग- हल्का हरा | भाग्यशाली अंक- 6
कर्क :- कार्यक्षेत्र में सफलता पाने के लिए कार्यशैली में सुधार लाना होगा। पिता के मार्गदर्शन में किए गए कार्य से सफलता मिलेगी। धन उधार देने से बचना होगा, अन्यथा धन वापस मिलने की संभावना कम रहेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा और व्यापार से संबंधित यात्रा सफल रहेगी।
भाग्यशाली रंग- मटमैला | भाग्यशाली अंक- 9
सिंह :- व्यापारियों के काम में सकारात्मक बदलाव आएंगे। कमाई में वृद्धि होगी। परिवार के किसी सदस्य की कामयाबी से प्रसन्नता होगी, शुभ समाचार मिलेगा। पारिवारिक संबंधों में कड़वाहट समाप्त होगी। वायरल रोगों से सावधान रहने की जरूरत है।
भाग्यशाली रंग- लाल | भाग्यशाली अंक- 5
कन्या :- कार्यक्षेत्र में सावधानी बरतने की जरूरत है। शत्रु नुकसान पहुंचाने का प्रयास कर सकते हैं। परिवार के छोटे सदस्यों के साथ अच्छा समय बिताने से मानसिक शांति मिलेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। छात्रों को पढ़ाई पर ध्यान देना होगा।
भाग्यशाली रंग- हल्का हरा | भाग्यशाली अंक- 6
तुला :- ससुराल पक्ष से खुशी मिलेगी। कानूनी मामलों और सरकारी काम में सजग रहना आवश्यक है। वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण रखें। उच्च रक्तचाप और मधुमेह के रोगियों को स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा। धर्म और अध्यात्म की ओर झुकाव बढ़ेगा।
भाग्यशाली रंग- जरिम | भाग्यशाली अंक- 6
वृश्चिक :- पैतृक पक्ष से लाभ मिलने का योग है। नौकरी में पद और प्रभाव में वृद्धि होगी। भौतिक सुखों का आनंद मिलेगा। अटके हुए काम सहयोगियों की मदद से पूरे होंगे। साझेदारी के कामों में सावधानी जरूरी है, विवाद की आशंका है।
भाग्यशाली रंग- लाल | भाग्यशाली अंक- 9
धनु :- चिंता और परेशानियों का समाधान संभव है। सेहत को लेकर ध्यान देने की जरूरत है। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी और व्यापारिक यात्राएं सफल होंगी। दान-पुण्य के कार्य किए जा सकते हैं। फंसा हुआ धन वापस मिल सकता है। लव लाइफ में प्रेम और तालमेल बना रहेगा।
भाग्यशाली रंग- क्रीम | भाग्यशाली अंक- 3
मकर :- जीवनसाथी के साथ तालमेल बना रहेगा। धन और सुख-शांति प्राप्त होगी। ऊर्जा का अनुभव रहेगा। काम समय पर पूरा करने के लिए तत्पर रहेंगे। खर्च बना रहेगा लेकिन कमाई बढ़ने से स्थिति संतुलित रहेगी। आवश्यक घरेलू सामान की खरीदारी भी होगी।
भाग्यशाली रंग- मटमैला | भाग्यशाली अंक- 8
कुंभ :- धैर्य से काम करना होगा, जल्दबाजी नुकसान पहुंचा सकती है। माता-पिता की सेवा का अवसर मिलेगा। भाई की सलाह व्यापार के लिए लाभकारी होगी। संतान की नौकरी या विवाह संबंधी कार्य सफल होंगे। लव लाइफ में प्रेमी के साथ समय व्यतीत होगा।
भाग्यशाली रंग- नीला | भाग्यशाली अंक- 7
मीन :- आर्थिक मामलों में जोखिम से बचना होगा। छात्रों के लिए उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। पारिवारिक वातावरण सामान्य और मधुर रहेगा। नई योजनाओं पर काम करने से सफलता मिलने की संभावना है। साहस और पराक्रम से फायदा मिलेगा।
भाग्यशाली रंग- धानी | भाग्यशाली अंक- 9
-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। -मोबाइलः 9893118788
Top of Form
-
Bottom of Form
10 सितम्बर 2025 का पंचांग-
वारः बुधवार।
विक्रम संवतः 2082
शक संवतः 1947
माह/पक्ष: भाद्रपद मास - शुक्ल पक्ष।
तिथि: तृतीया अपराह्न 03:37 बजे तक, तत्पश्चात चतुर्थी रहेगी।
चंद्र राशि: शाम 04:03 बजे तक मीन, तत्पश्चात मेष राशि पर रहेगा।
चंद्र नक्षत्र: रेवती नक्षत्र शाम 04:03 बजे तक, तत्पश्चात अश्वनी नक्षत्र रहेगा।
योगः वृद्धि रात्रि 08:31 बजे तक, तत्पश्चात ध्रुव योग रहेगा।
अभिजित मुहूर्तः पूर्वाह्न 11:52 बजे से मध्याह्न 12:42 बजे तक।
शुभ मुहूर्त: कोई नहीं है।
सूर्योदयः प्रातः 06:02 बजे।
सूर्यास्तः सायं 06:29 बजे।
राहूकालः मध्याह्न 12:00 बजे से 01:30 बजे तक।
तीज त्योहार: तृतीया श्राद्ध, चतुर्थी श्राद्ध, विघ्नराज संकष्टी चतुर्थी।
विशेष दिवस: कोई नहीं है।
भद्राः अपराह्न 03:37 तक।
पंचकः शाम 04:03 बजे पर समाप्त।
मूल: चल रहे हैं।
दिशाशूल: उत्तर दिशा में।