आपके सितारेः गुरुवार, 11सितम्बर 2025 का राशिफल

11 सितम्बर 2025 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 12 सितम्बर, 2025 का पंचांग भी।

Sep 10, 2025 - 22:49
 0
आपके सितारेः गुरुवार, 11सितम्बर 2025 का राशिफल

मेष :- दोस्तो के साथ मनोरंजक समय बिताने का मौका मिलेगा। किसी वरिष्ठ अधिकारी से वैचारिक मतभेद होने की आशंका है, व्यवहार संयमित रखें। दांपत्य जीवन में सामंजस्य बना रहेगा। नए काम में सफलता मिलने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। भाई की सलाह से फायदा होगा। सामाजिक कार्यों में भाग लेने का अवसर मिलेगा।
भाग्यशाली रंग- हल्का लाल | भाग्यशाली अंक- 8

वृषभ :- कार्यक्षेत्र में नई योजनाओं पर काम शुरू हो सकता है। सरकारी नौकरी करने वालों को काम की वजह से अधिकारियों की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। व्यस्तता के बावजूद लव लाइफ के लिए समय निकालने से रिश्ता बेहतर होगा। भाई-बहनों के साथ रिश्तों में मधुरता आएगी।
भाग्यशाली रंग- बैगनी | भाग्यशाली अंक- 5

मिथुन :- सेहत के मामले में दिन नरम रह सकता है। सेहत का ध्यान रखते हुए काम करना होगा। नया काम शुरू करने पर कड़ी मेहनत के बाद सफलता मिलेगी। छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए वरिष्ठ लोगों से सहयोग मिलेगा। राजनीति से जुड़े कार्यों में वृद्धि होगी। आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी।
भाग्यशाली रंग- सिलेटी | भाग्यशाली अंक- 1

कर्क :- सुख साधनों का आनंद मिलेगा। बेहतर होगा कि साहस के साथ काम पर ध्यान दें। विरोधियों की बातों पर ध्यान देने से काम बिगड़ सकता है। नौकरी से जुड़े लोगों के अधिकारों में वृद्धि होगी। सामाजिक क्षेत्र में मेलजोल बढ़ेगा। विवाह योग्य लोगों के लिए अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं।
भाग्यशाली रंग- भूरा | भाग्यशाली अंक- 2

सिंह :- सगे संबंधियों की मदद से अटके हुए काम पूरे होंगे। अप्रत्याशित स्रोत से धन लाभ मिल सकता है। धार्मिक कार्यों पर खर्च करने से कीर्ति और सम्मान में वृद्धि होगी। मन प्रफुल्लित रहेगा। नई उपलब्धियां हासिल करने के लिए अधिक मेहनत करनी होगी।
भाग्यशाली रंग- लाल | भाग्यशाली अंक- 5

कन्या :- कार्यकुशलता और रचनात्मक क्षमता का लाभ मिलेगा। पारिवारिक स्थितियां अनुकूल बनी रहेंगी। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। शाम को अचानक लाभ मिलने के योग हैं। कारोबार में कमाई से खुशी मिलेगी। शिक्षा क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन संभव है।
भाग्यशाली रंग- हल्का हरा | भाग्यशाली अंक- 3

तुला :- कार्यक्षेत्र में पद और अधिकार में वृद्धि होगी। परिवार के साथ यात्रा पर जाने के संयोग बनेंगे। पिता तुल्य व्यक्तियों का सहयोग लाभ देगा। नई परियोजनाओं को शुरू करने के प्रयास सफल होंगे। किसी अप्रत्याशित स्रोत से धन लाभ होगा।
भाग्यशाली रंग- क्रीम | भाग्यशाली अंक- 7

वृश्चिक :- लव लाइफ में प्रेम और तालमेल बना रहेगा। परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। किसी महिला मित्र के कारण व्यापार में उन्नति के अवसर मिलेंगे। किसी सरकारी संस्था से दीर्घकालिक लाभ की संभावना है। विद्यार्थियों को शिक्षा के प्रति ध्यान देना होगा।
भाग्यशाली रंग- बादामी | भाग्यशाली अंक- 6

धनु :- भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। सरकारी काम गति पकड़ेंगे और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। किसी विशेष आयोजन में रुका हुआ धन प्राप्त होगा। मन प्रसन्न रहेगा। धर्म और अध्यात्म के प्रति आस्था बढ़ेगी। प्रतिष्ठा बढ़ेगी और कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा।
भाग्यशाली रंग- हल्का पीला | भाग्यशाली अंक- 7

मकर :- दांपत्य जीवन में प्रेम और तालमेल बना रहेगा। पराक्रम में वृद्धि होने से शत्रु अहित नहीं कर पाएंगे। मेहमानों के आने से खुशी और खर्च दोनों बढ़ेंगे। साझेदारी के काम में सफलता मिलेगी। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों से विषय पर सलाह ली जा सकती है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
भाग्यशाली रंग- धूमल | भाग्यशाली अंक- 10

कुंभ :- मन उलझन में रह सकता है। छोटी अवधि के निवेश से बचें। प्रॉपर्टी से जुड़े काम में सफलता मिल सकती है। पुराने व्यावसायिक संबंध प्रतिभा दिखाने का अवसर देंगे। व्यवसाय में पारिवारिक संबंधियों से पूरा सहयोग मिलेगा।
भाग्यशाली रंग- कत्थई | भाग्यशाली अंक- 18

मीन :- दिन अनुकूल रहेगा। छात्रों को प्रतियोगिता में जीत मिल सकती है। भूमि और भवन से जुड़े मामलों में राहत मिलेगी। कार्यक्षेत्र में विशेष उपलब्धि मिलने से प्रसन्नता होगी। मौसम परिवर्तन का स्वास्थ्य पर विपरीत असर पड़ सकता है। लव लाइफ में मधुरता बनी रहेगी।
भाग्यशाली रंग- नारंगी | भाग्यशाली अंक- 12

-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा।  - मोबाइलः 9893118788

Top of Form

Bottom of Form

-12 सितम्बर 2025 का पंचांग-

वार: शुक्रवार।

विक्रम संवतः: 2082

शक संवतः: 1947

माह/पक्ष: आश्विन मास - कृष्ण पक्ष।

तिथि: पंचमी प्रात: 09:58 बजे तक, तत्पश्चात षष्ठी रहेगी।

चंद्र राशि: शाम 05:30 बजे तक मेष, तत्पश्चात वृषभ राशि पर रहेगा।

चंद्र नक्षत्र: भरणी नक्षत्र पूर्वाह्न 11:58 बजे तक, तत्पश्चात कृतिका नक्षत्र रहेगा।

योग: व्याघात अपराह्न 01:44 बजे तक, तत्पश्चात हर्षण योग रहेगा।

अभिजित मुहूर्त: पूर्वाह्न 11:50 बजे से मध्याह्न 12:40 बजे तक।

शुभ मुहूर्त: रवि योग।

सूर्योदय: प्रातः 06:03 बजे।

सूर्यास्त: सायं 06:26 बजे।

राहूकाल: प्रात: 10:30 बजे से 12:00 बजे तक।

तीज त्योहार: षष्ठी श्राद्ध, मासिक कार्तिगाई।

विशेष दिवस: कोई नहीं है।

भद्राः कोई नहीं है।

पंचक: कोई नहीं है।

मूल: कोई नहीं है।

दिशाशूल: पश्चिम दिशा में।

SP_Singh AURGURU Editor