आपके सितारेः रविवार, 14 सितम्बर 2025 का राशिफल
14 सितम्बर 2025 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 15 सितम्बर, 2025 का पंचांग भी।
मेष :- कार्यक्षेत्र में कुछ व्यवधान आने से मानसिक परेशानी हो सकती है। काम पर ध्यान दें, और दूसरों के मामलौं से दूर रहें अन्यथा नुकसान हो सकता है। वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतें। शिक्षा के मामले में छात्रों को ध्यान केंद्रित करना होगा, मानसिक भटकाव से दिक्कत होगी। वैवाहिक जीवन में किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है।
भाग्यशाली रंग- गेरुआ, भाग्यशाली अंक- 1
वृषभ :- भावुकता पर नियंत्रण करना होगा। फैसलों से फायदा मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें और वाणी पर नियंत्रण रखें। कार्यकुशलता में वृद्धि के कारण रोजगार के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। आजीविका के क्षेत्र में चल रहे प्रयास सफल होंगे। राजनीतिक लोगों से सहयोग मिलेगा। अधूरे कार्य पूरे होंगे। संतान की ओर से शुभ समाचार मिल सकता है।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 2
मिथुन :- ससुराल पक्ष से फायदा मिल सकता है। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। भाई-बहनों के साथ मनोरंजक समय बिताने का मौका मिलेगा। किसी रिश्तेदार से मिलने का संयोग बन सकता है। पैसा फंसा है तो डूबा धन मिल सकता है। व्यावसायिक प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी। अटका हुआ काम पूरा होगा।
भाग्यशाली रंग- हल्का हरा, भाग्यशाली अंक- 6
कर्क :- कोई चिंता परेशानी दूर होगी। निवेश से फायदा होगा। छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में कामयाबी मिलेगी। नेतृत्व में किए गए कार्य सफल होंगे। प्रबंधन क्षमता का लाभ मिलेगा। व्यक्तित्व की प्रशंसा होगी और मित्रों की संख्या में वृद्धि होगी। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा।
भाग्यशाली रंग- मटमैला, भाग्यशाली अंक- 9
सिंह :- प्रभाव और पराक्रम बढ़ेगा। कठिन काम को पूरा करने में सफल होंगे। मित्रों और परिवार के साथ तालमेल अच्छा रहेगा। परिवार से सपोर्ट मिलेगा और यात्रा का संयोग बनेगा। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा, विदेश से व्यापार करने वालों को सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। प्रभाव एवं धन वैभव की भी वृद्धि होगी।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 5
कन्या :- वैवाहिक जीवन अनुकूल और सुखद होगा। जीवनसाथी हर कदम पर साथ होगा जिससे काम भी बनेगा और मनोबल भी ऊंचा होगा। खर्च पर नियंत्रण करना होगा। बाहर का खाना खाने से परहेज रखना चाहिए, यह स्वास्थ्य के लिए जरूरी होगा। रोजगार के क्षेत्र में सफलता के योग हैं।
भाग्यशाली रंग- हल्का हरा, भाग्यशाली अंक- 6
तुला :- किसी अपरिचित व्यक्ति से सहयोग मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों से सम्मान और सहयोग मिलेगा। कारोबार में कमाई बढ़ेगी और कोई अच्छी डील भी मिल सकती है। आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए आय और व्यय दोनों में संतुलन बनाकर चलना होगा। लव लाइफ में तनाव रह सकता है।
भाग्यशाली रंग- जरिम, भाग्यशाली अंक- 6
वृश्चिक :- पैसा फंसा हुआ है तो उसे वसूलने के लिए दिन अच्छा है। गैर जरूरी खर्च पर काबू रखना होगा। साझेदारी के व्यापार में वृद्धि के लिए साझेदारों के साथ मिलकर किसी योजना पर काम करना होगा तभी लाभदायक स्थिति बनेगी। पिता का सहयोग मददगार साबित होगा। किसी कीमती वस्तु के खोने या चोरी होने की आशंका है।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 9
धनु :- कोई काम साझेदारी में कर रहे हैं तो उसमें परेशानी आ सकती है। सफलता पाने के लिए चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। मधुर वाणी समाज में मान-सम्मान बढ़ाएगी। ससुराल पक्ष से लाभ प्राप्त होने का योग बनेगा। सेहत के मामले में ध्यान रखना होगा।
भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 3
मकर :- कार्यक्षेत्र में अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। नई योजनाओं पर काम शुरू कर सकते हैं। छात्रों को मनचाहा परिणाम पाने के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। किसी व्यावसायिक योजना को बल मिलेगा और लाभ का संयोग बनेगा। मित्रों के साथ मनोरंजन के अवसर मिलेंगे और विरोधी परास्त होंगे।
भाग्यशाली रंग- मटमैला, भाग्यशाली अंक- 8
कुम्भ :- संतान पक्ष से शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। भाई-बहनों से संबंध सुधरेंगे। नौकरी और कारोबार में उन्नति के लिए प्रयासरत लोगों को सफलता मिलेगी। रोजगार के सुनहरे अवसर मिलेंगे। किसी भी तरह के वाद-विवाद से बचना चाहिए, नहीं तो खुद लपेटे में आ सकते हैं।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 7
मीन :- जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। व्यावसायिक क्षेत्र की समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। व्यापार के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। आर्थिक मामलों में बजट का ध्यान रखना होगा। सामाजिक दायरे का विस्तार होगा।
भाग्यशाली रंग- धानी, भाग्यशाली अंक- 9
-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। - मोबाइलः 9893118788
-15 सितम्बर 2025 का पंचांग-
वारः सोमवार।
विक्रम संवतः 2082
शक संवतः 1947
माह/पक्ष: आश्विन मास-कृष्ण पक्ष।
तिथि: नवमी अर्द्धरात्रि 01:31 बजे तक, तत्पश्चात दशमी रहेगी।
चंद्र राशि: मिथुन राशि पर रहेगा।
चंद्र नक्षत्र: मृगशिरा नक्षत्र प्रात: 07:31 बजे तक, तत्पश्चात आर्द्रा नक्षत्र रहेगा।
योगः व्यतिपात अर्द्धरात्रि 02:34 बजे तक तत्पश्चात वरियान योग रहेगा।
अभिजित मुहूर्तः पूर्वाह्न 11:50 बजे से मध्याह्न 12:40 बजे तक।
शुभ मुहूर्त: सर्वरथसिद्धि योग,अमृतसिद्धि योग।
सूर्योदयः प्रातः 06:03 बजे।
सूर्यास्तः सायं 06:23 बजे।
राहुकालः प्रात: 07:30 बजे से 09:00 बजे तक।
तीज त्योहार: नवमी श्राद्ध।
विशेष दिवस: विश्वश्वरैया जयंती, अभियंता दिवस।
भद्राः कोई नहीं है।
पंचकः कोई नहीं है।
मूल: कोई नहीं है।
दिशाशूल: पूर्व दिशा में।