आपके सितारेः सोमवार, 14 सितम्बर 2026 का राशिफल और मंगलवार, 15 सितम्बर 2026 का पंचांग
14 सितम्बर, 2026 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 15 सितम्बर, 2026 का पंचांग भी।
मेष :- छोटे व्यवसाय चलाने वाले लोग करीबी लोगों से सलाह ले सकते हैं, जिससे आर्थिक लाभ हो सकता है। अत्यधिक ऊर्जा और जबरदस्त उत्साह अनुकूल परिणाम लाएगा और घरेलू तनाव को कम करेगा। दबंग रवैया सहकर्मियों की आलोचना का कारण बन सकता है। रिश्तेदार जीवनसाथी के साथ बहस का कारण बन सकते हैं।
भाग्यशाली रंग- गेरुआ | भाग्यशाली अंक- 1
वृषभ :- तनावमुक्त और आनंद लेने के मूड में रहेंगे। पैसों से जुड़ी समस्याओं के कारण चिंतित रह सकते हैं। इसके लिए किसी भरोसेमंद व्यक्ति से सलाह लेनी चाहिए। असीम प्रेम प्रियजन के लिए बहुत मूल्यवान है। परिश्रम का फल कार्यक्षेत्र में मिलेगा। जीवनसाथी पुरानी यादों के पलों की याद दिलाएगा।
भाग्यशाली रंग- बादामी | भाग्यशाली अंक- 2
मिथुन :- दिन आर्थिक रूप से बाकी दिनों से बेहतर साबित होगा और पर्याप्त धन कमाएंगे। घरेलू मामलों और लंबित घरेलू कामों को निपटाने के लिए यह अनुकूल दिन है। प्रेम हमेशा भावपूर्ण होता है, और इसका अनुभव होगा। परिवार के सदस्यों से लगातार परेशानी महसूस हो सकती है। जीवनसाथी के साथ बाहर की यात्रा का आनंद उठाएंगे।
भाग्यशाली रंग- हल्का हरा | भाग्यशाली अंक- 6
कर्क :- भावनात्मक रूप से बहुत स्थिर नहीं रहेंगे, इसलिए दूसरों के सामने व्यवहार और बातों को लेकर सावधान रहें। कोई पड़ोसी ऋण मांगने आ सकता है। घर का खुशनुमा माहौल तनाव को कम करेगा। जीवन के सबसे महत्वपूर्ण रिश्तों और लोगों को समय देना सीखना होगा। वैवाहिक सुख के लिए परस्पर बातों को समझना जरूरी होगा।
भाग्यशाली रंग- मटमैला | भाग्यशाली अंक- 9
सिंह :- भले ही बहुत खुश हों, लेकिन किसी ऐसे व्यक्ति की कमी खलेगी जो साथ नहीं है। अप्रत्याशित स्रोतों से धन लाभ होने से दिन खुशनुमा हो जाएगा। व्यक्तित्व दूसरों से थोड़ा अलग है और अकेले समय बिताना अच्छा लगता है। अपने लिए समय मिलेगा, लेकिन कार्यालय के काम में व्यस्त रहेंगे। गुप्त शत्रु से सावधान रहें।
भाग्यशाली रंग- लाल | भाग्यशाली अंक- 5
कन्या :- दिन सामान्य रहेगा। मन अशांत और शरीर थोड़ा थकान से भरा रहेगा। आर्थिक लाभ होगा, लेकिन अनावश्यक खर्च बढ़ने की संभावना रहेगी। वाहन के रख-रखाव में खर्च बढ़ेंगे। भावनाओं को वश में रखें। दोस्तों से मुलाकात हो सकती है। परिवार का सहयोग मिलेगा। वाणी पर संयम बरतें। क्रोध से काम बिगड़ सकते हैं। धार्मिक यात्रा का आयोजन हो सकता है।
भाग्यशाली रंग- हल्का हरा | भाग्यशाली अंक- 6
तुला :- दिन अच्छा बीतेगा। आकस्मिक धनलाभ होने की भी संभावना है। दोस्तों से लाभ हो सकता है। नौकरी-पेशे वाले लोगों को लाभ होगा। सहकर्मियों से लाभ मिलेगा। कार्यों से यश की प्राप्ति होगी। परिवार में सुख-शांति रहेगी। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें और खान-पान पर विशेष ध्यान दें।
भाग्यशाली रंग- जरिम कलर | भाग्यशाली अंक- 6
वृश्चिक :- दिन शुभ रहेगा। पूरा दिन अद्भुत अनुभव व जोश से भरा रहेगा। धैर्यशीलता में वृद्धि होगी। अधिकारी कार्य से संतोष का अनुभव करेंगे। मित्रों और प्रियजनों के साथ अच्छा समय बीतेगा। नए वाहन का सुख मिल सकता है। आर्थिक दृष्टि से लाभ रहेगा। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा। शारीरिक रूप से अस्वस्थता और मानसिक चिंता बनी रहेगी।
भाग्यशाली रंग- लाल | भाग्यशाली अंक- 9
धनु :- आर्थिक लाभ के योग रहेंगे, लेकिन परिश्रम की भी अधिकता रहेगी। नौकरी में अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। क्रोध और वाणी पर संयम बरतें। परिवार में कलह होने की संभावना है। मानसिक तनाव बढ़ सकता है। नकारात्मक विचारों से दूर रहें। मानसिक तथा शारीरिक स्वास्थ्य परेशान कर सकता है। अधिक धन खर्च हो सकता है। सामाजिक समारोह में भाग लेंगे।
भाग्यशाली रंग- क्रीम कलर | भाग्यशाली अंक- 3
मकर :- आकस्मिक धनलाभ मिल सकता है। प्रिय व्यक्ति से मुलाकात आनंददायक रहेगी। छात्रों के लिए अच्छा समय है। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। परोपकार का कार्य हो सकता है। अनावश्यक धन खर्च होने की संभावना है। बातचीत में संतुलन बनाए रखें। स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। संतान पक्ष की ओर से शुभ समाचार मिलेगा। मेहनत से किए गए काम सफल होंगे।
भाग्यशाली रंग- मटमैला | भाग्यशाली अंक- 8
कुंभ :- कारोबार में आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है, खर्चों की अधिकता रहेगी। मित्रों और स्नेहीजनों के साथ प्रवास या पर्यटन का योग है। शारीरिक स्वास्थ्य बना रहेगा। गृहस्थ जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। क्रोध पर नियंत्रण और वाणी पर संयम रखें। अनावश्यक खर्च और परिवार में वाद-विवाद से बचें। नकारात्मक मानसिकता नुकसान पहुंचा सकती है। सामाजिक कार्यों में स्वयं को व्यस्त रखें।
भाग्यशाली रंग- नीला | भाग्यशाली अंक- 7
मीन :- निवेश करने के लिए दिन अच्छा रहेगा। शारीरिक व मानसिक रूप से उत्तम रहेगा। परिजन व पड़ोसियों से बहस करने से बचें, क्योंकि कोई छोटी सी बहस भी बड़े झगड़े में परिवर्तित हो सकती है। खर्चों में वृद्धि हो सकती है। नौकरी में स्थान परिवर्तन की संभावना है। घर में सुख-शांति बनी रहेगी। नई सोच की वजह से कार्य में नयापन ला सकेंगे। किसी धार्मिक स्थल पर जाने का योग हो सकता है।
भाग्यशाली रंग- धानी | भाग्यशाली अंक- 9
-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। -मोबाइलः 9893118788
-15 सितंबर 2026 का पंचांग-
वारः मंगलवार।
विक्रम संवतः 2083
शक संवतः 1948
माह: भाद्रपद।
पक्ष: शुक्ल।
तिथि: चतुर्थी प्रातः 07:44 बजे तक उपरांत पंचमी रहेगी।
चंद्र राशि: दिनरात तुला राशि पर रहेगा।
चंद्र नक्षत्र: स्वाति नक्षत्र अपराह्न 03:21 बजे तक उपरांत विशाखा रहेगा।
योगः इंद्र मध्याह्न 12:20 बजे तक उपरांत वैधृति योग रहेगा।
अभिजीत मुहूर्त: पूर्वाह्न 11:49 बजे से मध्याह्न 12:39 बजे तक।
शुभ मुहूर्त: रवियोग।
सूर्योदयः प्रातः 06:04 बजे।
सूर्यास्तः सायं 06:23 बजे।
राहूकालः अपराह्न 03:00 बजे से 04:30 बजे तक।
तीज त्योहार: ऋषि पंचमी, विश्वश्वरैया जयंती, संवत्सरी पर्व।
विशेष दिवस: अभियंता दिवस।
पंचक: कोई नहीं है।
मूल: कोई नहीं है।
भद्राः प्रातः 07:44 बजे तक।
दिशाशूल: उत्तर दिशा में।