आपके सितारेः मंगलवार, 16 सितम्बर 2025 का राशिफल

16 सितम्बर 2025 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 17 सितम्बर, 2025 का पंचांग भी।

Sep 15, 2025 - 23:07
 0
आपके सितारेः मंगलवार, 16 सितम्बर 2025 का राशिफल

मेष :- व्यापार से जुड़े लोग अन्य कार्यों पर ध्यान नहीं दे पाएंगे, जिससे भविष्य में परेशानी आ सकती है। कोई भी सरकारी काम करते समय नियमों का पालन जरूर करें। लापरवाही भारी पड़ सकती है। बेहतर होगा कि जरूरी कामों की एक सूची बनाकर उन्हें समय पर पूरा करें। पारिवारिक रिश्तों में अगर कुछ दूरियां थीं तो खत्म हो सकती हैं।
भाग्यशाली रंग- हल्का लाल  भाग्यशाली अंक- 8

वृषभ :- बिजनेस में कुछ नए प्रोडक्ट शामिल करने से मुनाफा बढ़ सकता है। इससे प्रॉपर्टी खरीदने की योजना भी पूरी हो सकती है। कार्यक्षेत्र पर लोग बातों से प्रभावित होंगे। हालांकि, किसी भी हालात में गुस्से पर काबू रखना जरूरी है, नहीं तो हालात बिगड़ सकते हैं। दिन व्यापार के लिहाज से फायदेमंद रहेगा।
भाग्यशाली रंग- बैगनी  भाग्यशाली अंक- 5

मिथुन :- अनजान लोगों पर ज्यादा भरोसा न करें। मेहनत ही आज सबसे बड़ा सहारा है। बिना मेहनत के काम अधूरा रह सकता है। छात्रों को मानसिक तनाव से राहत मिलेगी। दिन थोड़ा हल्का लगेगा। उधार लेने से बचें, क्योंकि लौटाना मुश्किल हो सकता है। खर्च और कर्ज की योजना पहले से बनाकर चलें।
भाग्यशाली रंग- सिलेटी  भाग्यशाली अंक- 1

कर्क :- समझदारी से विरोधियों को मात देने में सफलता मिलेगी। दोस्तों के साथ हंसी-मजाक और मस्ती का माहौल बनेगा। यात्रा के दौरान जरूरी जानकारी भी मिल सकती है। कोई पुरानी गलती सामने आने पर सफाई देनी पड़ सकती है या माफी मांगनी पड़ सकती है।
भाग्यशाली रंग- भूरा  भाग्यशाली अंक- 2

सिंह :- जीवनसाथी की सलाह किसी फैसले में मदद करेगी। ऑफिस में लोग व्यवहार और आकर्षण से प्रभावित होंगे। घर में सुख-सुविधाओं की चीजों में वृद्धि हो सकती है। धार्मिक गतिविधियों में भागीदारी होगी और रुका हुआ काम माता-पिता के आशीर्वाद से पूरा हो सकता है। परिवार के साथ समय बिताकर संतोष मिलेगा।
भाग्यशाली रंग- लाल  भाग्यशाली अंक- 5

कन्या :- पूरे आत्मविश्वास से किसी काम की शुरुआत करेंगे और सफलता की उम्मीद है। परिवार से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। किसी विवाद में पड़ने से पहले दोनों पक्षों को ध्यान से सुनना लाभदायक रहेगा। बिना सोचे-समझे दूसरों के मामलों में दखल देने से बचें। लक्ष्य पर फोकस करना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- हल्का हरा  भाग्यशाली अंक- 3

तुला :- कुछ खास और प्रभावशाली लोगों से मिलने का अवसर मिलेगा। परिवार में मनमुटाव दूर होकर रिश्तों में मिठास आएगी। मान-सम्मान बढ़ेगा और आत्मविश्वास मजबूत होगा। मदद मांगने पर सहयोग मिलेगा। पारिवारिक कलह का समाधान निकल आएगा।
भाग्यशाली रंग- क्रीम कलर  भाग्यशाली अंक- 7

वृश्चिक :- रचनात्मक काम शुरू करने के लिए अच्छा समय है। साझेदारी में बनाई गई योजना सफल हो सकती है। व्यापार से जुड़े लोगों को भरोसेमंद परिणाम मिलेंगे। किसी पुराने लक्ष्य में सफलता न मिलने से हल्की चिंता रह सकती है। छात्रों को मानसिक तनाव से राहत मिलेगी।
भाग्यशाली रंग- बादामी  भाग्यशाली अंक- 6

धनु :- पैसा उधार लेने से बचें, वरना लौटाना मुश्किल हो सकता है। विदेश व्यापार से जुड़े लोगों को अच्छा लाभ मिलेगा। प्रियजनों को खुश करने की कोशिश सफल होगी। बजट बनाकर चलने से भविष्य के लिए बचत संभव होगी। पारिवारिक मुद्दों पर सोच-समझकर निर्णय लेना जरूरी है क्योंकि कोई व्यक्ति गलत सलाह दे सकता है।
भाग्यशाली रंग- हल्का पीला  भाग्यशाली अंक- 7

मकर :- आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और धन से जुड़े मामलों में पक्ष में फैसला होगा। काम से जुड़ी नई योजनाएं बनेंगी। दोस्तों के साथ समय बितेगा। बिना मांगे सलाह देने से बचें। बच्चों को जिम्मेदारी देने पर वे उसे पूरी तरह निभाएंगे।
भाग्यशाली रंग- धूमल  भाग्यशाली अंक- 10

कुंभ :- पैतृक संपत्ति को लेकर चल रहे विवाद में जीत मिल सकती है। व्यापारी वर्ग अपनी कुछ योजनाएं फिर से शुरू करेंगे। वरिष्ठ लोगों की सलाह लाभकारी साबित होगी। काम में अच्छी प्रगति होगी और मन प्रसन्न रहेगा। जरूरी फैसले सही सोच के साथ लिए जा सकेंगे।
भाग्यशाली रंग- कत्थई  भाग्यशाली अंक- 18

मीन :- व्यक्तित्व में निखार आएगा और मनोकामना पूरी होने पर धार्मिक कार्यक्रम या यात्रा में शामिल हो सकते हैं। किसी एक लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करने से सफलता मिलेगी। मनोरंजन से जुड़ी गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी। व्यापार में अच्छा मुनाफा होगा। आत्मविश्वास मजबूत होगा।
भाग्यशाली रंग- नारंगी  भाग्यशाली अंक- 12

– दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। - मोबाइलः 9893118788

-17 सितम्बर 2025 का पंचांग-

वारः बुधवार।

विक्रम संवतः 2082
शक संवतः 1947

माह/पक्ष: आश्विन मास - कृष्ण पक्ष।

तिथि: दशमी रात्रि 11:39 बजे तक, तत्पश्चात एकादशी रहेगी।

चंद्र राशि: कर्क राशि पर रहेगा।

चंद्र नक्षत्र: पुनर्वसु नक्षत्र प्रात: 06:26 बजे तक, तत्पश्चात पुष्य नक्षत्र रहेगा।

योगः परिघ रात्रि 10:55 बजे तक, तत्पश्चात शिव योग रहेगा।

अभिजीत मुहूर्त: कोई नहीं है।

शुभ मुहूर्त: कोई नहीं है।

सूर्योदयः प्रातः 06:05 बजे।
सूर्यास्तः सायं 06:21 बजे।

राहूकालः मध्याह्न 12:00 बजे से 01:30 बजे तक।

तीज त्योहार: एकादशी श्राद्ध, इंदिरा एकादशी व्रत, विश्वकर्मा पूजा, कन्या संक्रांति।

विशेष दिवस: कोई नहीं है।

भद्राः कोई नहीं है।

पंचकः कोई नहीं है।

मूल: कोई नहीं है।

दिशाशूल: उत्तर दिशा में।

SP_Singh AURGURU Editor