आपके सितारेः, शुक्रवार, 19 सितम्बर 2025 का राशिफल
19 सितम्बर 2025 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 20 सितम्बर, 2025 का पंचांग भी।
मेष :- संतान के संबंध में चिंता परेशानी हो सकती है। रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। वाणी पर कंट्रोल रखना होगा। कूटनीति का फायदा मिलेगा। परिजनों के साथ आनंदपूर्वक समय व्यतीत होगा। छात्रों को परीक्षा की तैयारी तेजी से करनी होगी। पिता पारिवारिक कारोबार में सहायता कर सकते हैं।
भाग्यशाली रंग- चमकीला लाल, भाग्यशाली अंक- 7
वृषभ :- राजनीति के क्षेत्र में प्रयासों में सफलता मिलेगी। सामाजिक कार्यों में सम्मान मिलेगा। पारिवारिक व्यवसाय में पिता का पूरा सहयोग रहेगा। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। रचनात्मक सोच का लाभ मिलेगा। लोन लेने के प्रयास में भी सफलता संभव है।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 4
मिथुन :- सामान का ध्यान रखना चाहिए, चोरी होने या खोने का भय बना रहेगा। परिजनों के साथ किसी धार्मिक कार्य में शामिल हो सकते हैं। व्यापारियों को अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। व्यस्त दिनचर्या के बीच लव लाइफ के लिए समय निकलेगा।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 3
कर्क :- कार्यक्षेत्र में शुभ समाचार मिलने की संभावना है। व्यापार के लिए दिन शुभ रहेगा, कोई अच्छी डील मिल सकती है। मेहनत के अनुसार परिणाम मिलने से मन प्रसन्न होगा। संतान की ओर से खुशी मिलेगी। बच्चों से संबंधित काम पूरा होगा। राजकीय मान, पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
भाग्यशाली रंग- भूरा, भाग्यशाली अंक- 2
सिंह :- वाणी की सौम्यता सम्मान दिलाएगी। विरोधी और शत्रु अधिक सक्रिय रहेंगे, सतर्क रहना होगा। वैवाहिक जीवन में तालमेल बना रहेगा। लव लाइफ अनुकूल रहेगी। पारिवारिक जीवन आनंदमय रहेगा। स्वास्थ्य के लिए खानपान पर ध्यान दें।
भाग्यशाली रंग- नारंगी, भाग्यशाली अंक- 9
कन्या :- व्यापार के प्रयासों से अल्पकालीन सफलता मिलेगी। घर में मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है, खर्च भी होगा लेकिन प्रभाव और सम्मान बढ़ेगा। माता का स्नेह और आशीर्वाद मिलेगा। छात्र शिक्षा के प्रति गंभीर रहेंगे।
भाग्यशाली रंग- गेरुआ, भाग्यशाली अंक- 8
तुला :- नए संपर्क बनेंगे जो लाभदायक सिद्ध होंगे। परिवार में पार्टी का आयोजन हो सकता है। परिवार की खुशियां बढ़ेंगी। लेन-देन की समस्या का समाधान संभव है। अचानक धन लाभ हो सकता है। प्रेम संबंधों में अनुकूलता रहेगी।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 1
वृश्चिक :- प्रयास सफल होंगे जिससे आत्मविश्वास और मनोबल बढ़ेगा। आर्थिक लाभ मिलेगा। सेहत का ध्यान रखना आवश्यक है। परिवार में संतुलन बनाए रखने से सकारात्मक बल मिलेगा। शाम तक शुभ समाचार के योग हैं।
भाग्यशाली रंग- बैंगनी, भाग्यशाली अंक- 6
धनु :- ससुराल पक्ष से धन प्राप्ति के योग हैं। व्यापार में लाभ संभव है, पर आंख मूंदकर भरोसा करना नुकसानदेह हो सकता है। सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने का अवसर मिलेगा। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा।
भाग्यशाली रंग- हल्का पीला, भाग्यशाली अंक- 9
मकर :- पारिवारिक और आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। नौकरी में प्रयास सफल होंगे। कारोबारी जातकों के लिए लाभ के नए अवसर आएंगे। पारिवारिक व्यवसाय में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। ससुराल पक्ष से अपेक्षित लाभ प्राप्त होगा।
भाग्यशाली रंग- मटमैला, भाग्यशाली अंक- 8
कुम्भ :- परिश्रम के बाद ही सफलता मिलेगी। छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। सेहत नरम रह सकती है, बाहरी खानपान से परहेज करें। लव लाइफ में प्रेमी की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। लोहे से संबंधित कार्य करने वालों की कमाई अच्छी होगी।
भाग्यशाली रंग- सिलेटी, भाग्यशाली अंक- 1
मीन :- गलत निर्णय से नुकसान हो सकता है, इसलिए सोच-समझकर फैसला लेना चाहिए। खर्चों पर नियंत्रण जरूरी है। किसी सगे संबंधी की मदद करनी पड़ सकती है। सेहत पर ध्यान दें। छात्रों की रुचि पढ़ाई में बनी रहेगी। कुछ अनचाहे खर्च होंगे।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 2
-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। -मोबाइलः 9893118788
Top of Form
-20 सितम्बर 2025 का पंचांग-
वारः शनिवार।
विक्रम संवतः 2082।
शक संवतः 1947।
माह/पक्ष: आश्विन मास - कृष्ण पक्ष।
तिथि: चतुर्दशी अर्द्धरात्रि 12:16 बजे तक, तत्पश्चात अमावस्या रहेगी।
चंद्र राशि: सिंह राशि पर रहेगा।
चंद्र नक्षत्र: मघा नक्षत्र प्रात: 08:05 बजे तक, तत्पश्चात पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र रहेगा।
योगः साध्य रात्रि 08:07 बजे तक, तत्पश्चात शुभ योग रहेगा।
अभिजीत मुहूर्त: पूर्वाह्न 11:48 से मध्याह्न 12:37 बजे तक।
शुभ मुहूर्त: कोई नहीं है।
सूर्योदयः प्रातः 06:05 बजे।
सूर्यास्तः सायं 06:18 बजे।
राहूकालः प्रात: 09:00 बजे से 10:30 बजे तक।
तीज त्योहार: चतुर्दशी श्राद्ध।
विशेष दिवस: कोई नहीं है।
भद्राः आज प्रात: 11:53 बजे तक।
पंचकः कोई नहीं है।
मूल: चल रहे हैं।
दिशाशूल: पूर्व दिशा में।
Bottom of Form