आपके सितारेः शनिवार, 20 सितम्बर 2025 का राशिफल

20 सितम्बर 2025 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 21 सितम्बर, 2025 का पंचांग भी।

Sep 19, 2025 - 22:37
 0
आपके सितारेः शनिवार, 20 सितम्बर 2025 का राशिफल

मेष :- कार्यक्षेत्र में कोई महत्वपूर्ण बदलाव संभव है। लव लाइफ अनुकूल रहेगी। संतान पक्ष से अच्छी खबर मिलेगी। कमाई का दिन अच्छा रहेगा। दान पुण्य हो सकता है। नौकरी में बदलाव का विचार बन सकता है। पिता और वरिष्ठजनों से सहयोग प्राप्त होगा।
भाग्यशाली रंग- लाल | भाग्यशाली अंक- 8

वृषभ :- दिन के दूसरे भाग में लाभ और शुभ समाचार प्राप्त होंगे। ससुराल पक्ष से शुभ समाचार मिल सकता है। किसी पुराने मित्र से मुलाकात संभव। शाम को मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। सुख-सुविधाओं पर धन व्यय होगा। अल्पकालीन निवेश से लाभ मिलेगा।
भाग्यशाली रंग- भूरा | भाग्यशाली अंक- 11

मिथुन :- नौकरी बदलने की सोच रहे हैं तो प्रयास शुभ रहेगा। उच्च अधिकारियों की कृपा से लाभ मिलेगा। कोई मूल्यवान वस्तु या संपत्ति प्राप्त होगी जिससे परिवार प्रसन्न होगा। विद्यार्थी साहित्य और कला क्षेत्र में करियर बनाने का विचार कर सकते हैं।
भाग्यशाली रंग- धानी | भाग्यशाली अंक- 3

कर्क :- मन भावुक रह सकता है। जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें। राशि से दूसरे भाव में चंद्रमा का गोचर अचानक बड़ी रकम दिला सकता है। व्यापारिक योजनाओं में गति आएगी। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। दाम्पत्य जीवन में खुशहाली रहेगी।
भाग्यशाली रंग- मटमैला | भाग्यशाली अंक- 9

सिंह :- कार्यक्षेत्र में प्रगति होगी और रुका हुआ काम पूरा होगा। व्यापार में लाभ मिलेगा। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी। जीवनसाथी की सलाह व्यवसाय में फायदेमंद रहेगी। प्रेम संबंधों में भाग्य साथ देगा। शौक की वस्तुओं की खरीदारी करेंगे।
भाग्यशाली रंग- नारंगी | भाग्यशाली अंक- 1

कन्या :- कारोबार में फायदा होगा। लंबे समय से चल रही पारिवारिक समस्या समाप्त होगी। कला और रचनात्मकता का लाभ मिलेगा। परिवार में शुभ कार्य से प्रसन्नता रहेगी। क्रोध में आकर कोई निर्णय न लें।
भाग्यशाली रंग- हल्का हरा | भाग्यशाली अंक- 3

तुला :- कमाई के नए साधन मिलेंगे लेकिन खर्च अधिक रहेंगे। मित्रों की संख्या और पहचान का दायरा बढ़ेगा। कार्य में सफलता मिलेगी, पर व्यस्तता से थकान होगी। विदेश व्यापारियों को आय के नए स्रोत प्राप्त होंगे।
भाग्यशाली रंग- बादामी | भाग्यशाली अंक- 2

वृश्चिक :- जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा, पर स्वास्थ्य चिंता का कारण बन सकता है। किसी दोस्त या संबंधी से मुलाकात संभव। वाणी पर संयम रखें, अन्यथा मनमुटाव हो सकता है। धन, यश और सम्मान में वृद्धि होगी।
भाग्यशाली रंग- गेरुआ | भाग्यशाली अंक- 1

धनु :- आर्थिक मामलों में दिन लाभदायक रहेगा। पैसों के लेन-देन में सावधानी रखें। राजकीय कार्यों में सफलता संदिग्ध रहेगी। विरोधी सक्रिय रहेंगे, सतर्क रहें। माता से अनबन संभव है।
भाग्यशाली रंग- पीला | भाग्यशाली अंक- 9

मकर :- कारोबार में आर्थिक लाभ होगा। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों व सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। योजनाओं में सफलता मिलेगी। धार्मिक व सामाजिक कार्यों में भाग लेने का अवसर मिलेगा। लव लाइफ में मनमुटाव संभव।
भाग्यशाली रंग- नीला | भाग्यशाली अंक- 3

कुंभ :- कार्यक्षेत्र में अधिक सजग रहें। दूसरों की गलती का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक मामलों में दिन अनुकूल रहेगा। बिजनेस में कमाई अच्छी होगी। प्रॉपर्टी से लाभ संभव। ससुराल पक्ष से सहयोग मिलेगा। क्रोध व वाणी संयमित रखें।
भाग्यशाली रंग- कत्थई | भाग्यशाली अंक- 1

मीन :- कार्यस्थल पर प्रभाव और सम्मान बढ़ेगा। अधूरे कार्य पूरे करने का अवसर मिलेगा। घर खरीदने के लिए अच्छी डील संभव। वैवाहिक जीवन में खुशियां आएंगी। व्यापार में तरक्की होगी। शाम को शुभ समाचार मिल सकता है।
भाग्यशाली रंग- हरा | भाग्यशाली अंक- 2

-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। -मोबाइलः 9893118788

-21 सितम्बर 2025 का पंचांग-

वारः रविवार।

विक्रम संवतः 2082

शक संवतः 1947

माह/पक्ष: आश्विन मास, कृष्ण पक्ष।

तिथि: अमावस्या अर्द्धरात्रि 12:23 बजे तक, तत्पश्चात प्रतिपदा।

चंद्र राशि: सिंह राशि पर रहेगा।

चंद्र नक्षत्र: पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र प्रातः 09:32 बजे तक, तत्पश्चात उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र।

योगः शुभ शाम 07:53 बजे तक, तत्पश्चात शुक्ल योग।

अभिजीत मुहूर्त: पूर्वाह्न 11:48 से मध्याह्न 12:37 बजे तक।

शुभ मुहूर्त: सर्वार्थसिद्धि योग।

सूर्योदयः प्रातः 06:04 बजे।

सूर्यास्तः सायं 6:17 बजे।

राहूकालः प्रातः 07:30 बजे से 09:00 बजे तक।

तीज त्योहार: अमावस्या श्राद्ध, सर्वपितृ अमावस्या, अश्विन अमावस्या।

विशेष दिवस: कोई नहीं है।

भद्राः कोई नहीं है।

दिशाशूल: पश्चिम दिशा में।

SP_Singh AURGURU Editor