आपके सितारेः बुधवार, 24 सितम्बर 2025 का राशिफल

24 सितम्बर 2025 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 25 सितम्बर, 2025 का पंचांग भी।

Sep 23, 2025 - 22:41
 0
आपके सितारेः बुधवार, 24 सितम्बर 2025 का राशिफल

मेष :- प्रभाव और सम्मान बढ़ेगा। अचानक कहीं से धन प्राप्ति के संकेत मिल रहे हैं। शाम का समय धर्म कर्म के कार्यों में व्यतीत होगा। धार्मिक कार्यों पर खर्च हो सकता है। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। माता-पिता को किसी तीर्थ स्थान पर ले जा सकते हैं। शौक की चीजों पर धन खर्च होगा। भाग्यशाली रंग-गेरुआ, भाग्यशाली अंक-1

वृषभ :- किसी सामाजिक कार्य में भाग लेने का मौका मिलेगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। प्रशंसा प्राप्त होगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। व्यापार में अच्छी कमाई होगी। आर्थिक योजनाओं का लाभ मिलेगा। उच्च शिक्षा के मामले में सफलता मिलेगी।

भाग्यशाली रंग-बादामी, भाग्यशाली अंक-2

मिथुन :- दिन उलझन और तनाव वाला हो सकता है, इसलिए वाणी और क्रोध पर नियंत्रण जरूरी है। विरोधियों और शत्रुओं से सावधानी रखनी होगी। कार्यकुशलता से कार्यक्षेत्र में अनुकूल स्थिति बनी रहेगी। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। प्रॉपर्टी से जुड़े विवाद सुलझाने में सफलता मिलेगी।

भाग्यशाली रंग-हल्का हरा, भाग्यशाली अंक-6

कर्क :- किसी वरिष्ठ व्यक्ति के सहयोग से मूल्यवान वस्तु मिल सकती है। व्यवसाय का विस्तार संभव है। कारोबार में फंसा हुआ धन वापस मिलेगा। नौकरी में बदलाव का प्रयास करने वालों को बड़ा अवसर मिलेगा। संतान की ओर से मन प्रसन्न रहेगा।

भाग्यशाली रंग-मटमेला, भाग्यशाली अंक-9

सिंह :- जोखिम वाले काम से बचना चाहिए, चोट लगने की आशंका है। व्यापार में अधिक लाभ मिलेगा। भाग्य सहयोग करेगा। अपने लिए समय निकालने से जीवनसाथी खुश रहेगा और लव लाइफ में तालमेल बना रहेगा। धार्मिक कार्य में भाग लेंगे।

भाग्यशाली रंग-लाल, भाग्यशाली अंक-5

कन्या :- व्यवसाय में कमाई में वृद्धि होगी। संतान की ओर से मन प्रसन्न रहेगा। विवाह योग्य जातकों के लिए विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। लव लाइफ में प्रेमी के साथ वक्त बिताने का मौका मिलेगा। रुचिकर भोजन का आनंद होगा। धार्मिक स्थल की यात्रा का संयोग बनेगा।

भाग्यशाली रंग-हल्का हरा, भाग्यशाली अंक-6

तुला :- जिस भी काम में हाथ डालेंगे, सफलता प्राप्त होगी। मेहनत का फल मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। घर का कोई सामान खरीद सकते हैं। भौतिक सुख-साधन प्राप्त होगा। निवेश के लिए आज का दिन शुभ है। भाग्यशाली रंग-जरीम कलर, भाग्यशाली अंक-6

वृश्चिक :- किसी अपने की बात या व्यवहार से परेशानी हो सकती है। दिन का समय उलझन और परेशानी वाला रहेगा, शाम तक स्थिति में सुधार होगा। पिता और वरिष्ठजनों से सहयोग मिलेगा। धार्मिक काम में भाग लेने का मौका मिलेगा।

भाग्यशाली रंग-लाल, भाग्यशाली अंक-9

धनु :- माता की सेहत का ध्यान रखना होगा। दोस्तों के सहयोग से शाम अच्छे माहौल में बीतेगी। हल्कापन महसूस होगा। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति में धीरे-धीरे सुधार होगा। संतान से जुड़े फैसले चिंतित कर सकते हैं।

भाग्यशाली रंग-क्रीम, भाग्यशाली अंक-3

मकर :- दाम्पत्य जीवन में प्रेम और विश्वास बना रहेगा। बड़े लाभ के लिए प्रयास सफल होंगे। सभी काम सफल होंगे, परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी से स्नेह और सहयोग प्राप्त होगा। व्यस्त दिनचर्या के बीच लव लाइफ के लिए समय निकालेंगे।

भाग्यशाली रंग-मटमेला, भाग्यशाली अंक-8

कुम्भ :- कार्यक्षेत्र में वरिष्ठों का पूरा सहयोग मिलेगा, लाभ के मार्ग खुलेंगे। दिन व्यस्तता में बीतेगा। कई काम निपटाने होंगे। नई जिम्मेदारी मिल सकती है। विरोधी अहित नहीं कर पाएंगे।

भाग्यशाली रंग-नीला, भाग्यशाली अंक-7

मीन :- जीवनसाथी और बच्चों की ओर से अच्छी खबर मिलेगी। मेहनत सफल होगी। प्रयास किए गए क्षेत्र में भाग्य सफल बनाएगा। व्यापार और व्यवसाय में बड़ा लाभ होगा। कोई भी अवसर हाथ से जाने न देना चाहिए। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी।

भाग्यशाली रंग-धानी, भाग्यशाली अंक-9

दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। -मोबाइलः 9893118788

-25 सितम्बर 2025 का पंचांग-

वारः गुरुवार।
विक्रम संवतः 2082
शक संवतः 1947
माह/पक्ष: आश्विन मास - शुक्ल पक्ष।
तिथि: तृतीया प्रातः 07:06 बजे तक, तत्पश्चात चतुर्थी रहेगी।
चंद्र राशि: तुला राशि पर रहेगा।
चंद्र नक्षत्र: स्वाती नक्षत्र शाम 07:09 बजे तक, तत्पश्चात विशाखा नक्षत्र रहेगा।
योग: वैधृति रात्रि 09:54 बजे तक, तत्पश्चात विषकुम्भ योग रहेगा।
अभिजीत मुहूर्त: पूर्वाह्न 11:46 से मध्याह्न 12:34 बजे।
शुभ मुहूर्त: रवि योग।
सूर्योदय: प्रातः 06:08 बजे।
सूर्यास्त: सायं 06:12 बजे।
राहूकाल: अपराह्न 01:30 बजे से 03:00 बजे तक।
तीज त्योहार: विनायक चतुर्थी।
विशेष दिवस: कोई नहीं है।
पंचक: कोई नहीं है।
मूल: कोई नहीं है।
भद्राः रात्रि 08:18 बजे से कल प्रातः 09:32 बजे तक।
दिशाशूल: दक्षिण दिशा में।

SP_Singh AURGURU Editor