आपके सितारेः मंगलवार, 30 सितम्बर 2025 का राशिफल
30 सितम्बर 2025 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 1 अक्टूबर, 2025 का पंचांग भी।
राशिफल मंगलवार 30 सितम्बर 2025
मेष :- आपको हर कार्य में सफलता मिलेगी,आपका उत्साह आज चरम पर रहेगा। शाम के समय स्वास्थ्य में कुछ गिरावट आ सकती है,स्वास्थ्य का ध्यान रखें। छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। संतान के भविष्य को लेकर आज आप चिंतित हो सकते हैं। दिन का कुछ समय आप अपने परिवार के बड़े-बुजुर्ग सदस्यों की सेवा में बिताएंगे।
भाग्यशाली रंग- हल्का लाल भाग्यशाली अंक- 8
वृषभ :- अपने अधूरे कार्यों को पूरा करना होगा। और इसके लिए आज आलस्य का त्याग करना होगा। सामाजिक पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। पिछले कुछ समय से जीवनसाथी के साथ चल रहा विवाद आज समाप्त हो सकता है। परिवार में आपसी सामंजस्य बढेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, विरोधियो और शत्रुओं से सतर्क रहना होगा।
भाग्यशाली रंग- बैगनी
भाग्यशाली अंक- 5
मिथुन :- दिन आपका आज भागदौड़ में बीतेगा। संतान की शिक्षा और करियर को लेकर आज विशेष रूप से आपको चिंता हो सकती है। विदेश से व्यापार करने वालों को आज फायदा हो सकता है। काम के सिलसिले में आज आपको यात्रा भी करनी होगी। आज आप अपने जीवन साथी को शौक श्रृंगार का कोई सामान उपहार में दे सकते हैं।
भाग्यशाली रंग- सिलेटी
भाग्यशाली अंक- 1
कर्क :- आज कानूनी मामलों में भी सतर्क रहने की जरूरत है। नौकरी में दिन का दूसरा भाग आपके लिए अनुकूल रहेगा। आपको दोस्तों और सहकमियो से सहयोग मिलेगा। व्यापार में आज कमाई तो अच्छी होगी लेकिन आपको आज परिश्रम अधिक करना होगा। किसी कर्मचारी की वजह से आपको आज क्रोध भी आ सकता है।
भाग्यशाली रंग- भूरा
भाग्यशाली अंक- 2
सिंह :- अपने परिवार वालों के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। आज आपके मान सम्मान, पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कमाई के साथ आपका खर्च भी आज बढा रहेगा। ससुराल पक्ष से संबंध मजबूत होंगे। दोस्तों के साथ लेनदेन में सतर्क रहने की जरूरत है। जीवनसाथी से आपको आज पूरा सहयोग मिलेगा।
भाग्यशाली रंग- लाल
भाग्यशाली अंक- 5
कन्या :- आज आपकी आर्थिक स्थिति पर नजर डालें तो आपको आज भाग्य कमाई का अच्छा अवसर प्रदान करेगा। संतान की ओर से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। आज आपके भाई की मदद से भी आपको फायदा हो सकता है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें, उन्हें कुछ परेशानी होने की आशंका है।अपने घर में कोई नया जरूरी सामान ला सकते हैं।
भाग्यशाली रंग- हल्का हरा
भाग्यशाली अंक- 3
तुला :- आज अपने काम से काम रखना चाहिए,दूसरों के मामलो में आज अधिक दूर जाने का प्रय़ास नहीं करें नहीं तो परेशानी होगी। आपको आज किसी सगे संबंधी से मिलने का मौका मिलेगा। आप किसी सामाजिक और राजनीतिक काम में सक्रिय रह सकते हैं। आपको आज आर्थिक मामलों में धैर्य से काम लेना होगा।छात्र शिक्षा में बेहतर प्रदर्शन करेंगं।
भाग्यशाली रंग- क्रीम कलर
भाग्यशाली अंक- 7
वृश्चिक :- आपको आज कुछ नए अवसर मिलेंगे। पारिवारिक व्यवसाय में आपको आज परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। बच्चों से संबंधित किसी समस्या को लेकर आपको आज कुछ परेशानी हो सकती है लेकिन अच्छी बात यह भी है कि आज आपको प्रॉपर्टी से संबंधित काम में सफलता मिलेगी।सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में आज मान सम्मान की प्राप्ति होगी।
भाग्यशाली रंग- बादामी
भाग्यशाली अंक-6
धनु :- आर्थिक प्रयास में आपको लाभ मिलेगा। कमाई में आज वृद्धि होने का संयोग बना है। परिवार से आपको आज पूरा सहयोग मिलेगा। आप आज बच्चों के साथ मनोरंजक समय बिताएंगे और बच्चों के लिए आप कुछ खरीदारी भी करेंगेो। जीवनसाथी के साथ आपको आज सामंजस्य बनाए रखने की जरूरत है।पढ़ाई में मित्रों से सहयोग प्राप्त होगा।
भाग्यशाली रंग- हल्का पीला भाग्यशाली अंक- 7
मकर :- आज अपने बजट का ध्यान रखने रखते हुए खर्च करना चाहिए। रोजी रोजगार के क्षेत्र में प्रयास कर रहे लोगों को सफलता मिलेगी। विदेश व्यापार से जुड़े जातकों को आज लाभ का विशेष मौका मिलेगा। आज आपको कहीं से अटका हुआ पैसा भी मिल सकता है, आज ससुराल पक्ष के संबंधों में तालमेल बनाकर चलने की जरूरत है।
भाग्यशाली रंग- धूमल
भाग्यशाली अंक- 10
कुम्भ :- आज मान प्रतिष्ठा का लाभ मिलेगा। आप आज बच्चों के लिए कुछ शॉपिंग कर सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में आपकी जान पहचान का दायरा बढेगा। कार्यक्षेत्र में शत्रुओं से और विरोधियों से सावधान रहें, क्योंकि वे आपको हानि पहुँचाने का प्रयास कर सकते हैं। आज आपकी मुलाकात किसी पुराने मित्र से होगी।
भाग्यशाली रंग- कत्थई भाग्यशाली अंक- 18
मीन :- आज कार्यक्षेत्र में भाग्य लाभ दिलाएगा। साथ ही साझेदारी में काम में आज आपको फायदा होगा। आपके सितारे बताते हैं कि आज शुरू किए गए कामें में आपको फायदा मिलेगा। आपको आज भाई बहनों के सहयोग की आवश्यकता पड़ेगी। आपको आज जीवनसाथी के साथ तालमेल बनाकर चलना होगा, किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है।
भाग्यशाली रंग- नारंगी
भाग्यशाली अंक- 12
दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, मो.-
9893118788
01 अक्टूबर 2025 का पंचांगः
वारः बुधवार
विक्रम संवतः 2082
शक संवतः1947
माह/पक्ष: आश्विन मास - शुक्ल पक्ष
तिथि: नवमी शाम 07:01 बजे तक तत्पश्चात दशमी रहेगी।
चंद्र राशि:- अपराह्न 02:27 बजे तक धनु तत्पश्चात मकर राशि पर रहेगा।
चंद्र नक्षत्र: पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र प्रात: 08:06 बजे तक तत्पश्चात उत्तराषाढ़ा नक्षत्र रहेगा।
योगः अतिगंड अर्द्धरात्रि 12:34 बजे तक तत्पश्चात सुकर्मा योग रहेगा।
अभिजीत मुहूर्त: कोई नहीं है।
शुभ मुहूर्त: रवियोग।
सूर्योदयः प्रातः 06:11 बजे
.
सूर्यास्तः सायं 6:05 बजे
राहूकालः मध्याह्न 12:00 बजे से 01:30 बजे तक।
तीज त्योहार: नवम माता सिद्धदात्री पूजा,महानवमी,सरस्वती बलिदान,आयुध पूजा, दुर्गा बलिदान,बंगाल महानवमी पूजा,दक्षिण सरस्वती पूजा,दक्ष सावर्णि मन्वादि।
विशेष दिवस: कोई नहीं है।
पंचक:कोई नहीं है.
मूल: कोई नहीं है।
भद्राः कोई नहीं है।
दिशाशूल: उत्तर दिशा में