18 नवंबर 2024 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए ज्योतिषाचार्य डॉ. अरविंद मिश्र से, साथ में 19 नवंबर 2024 का पंचांग भी

19 नवंबर 2024 का पंचांगः वारः मंगलवार विक्रम संवतः 2081 शक संवतः 1946 माह/ पक्ष: मार्गशीष (अगहन) मास - कृष्ण पक्ष तिथि : चतुर्थी सायं 5 :28 मिनट तक तत्पश्चात पंचमी रहेगी । चंद्र राशि: मिथुन राशि रहेगी। चंद्र नक्षत्र : आद्रा नक्षत्र दोपहर 2:55 मिनट तक तत्पश्चात पुनर्वसु रहेगा। योगः साध्य योग दोपहर 2:55 मिनट तक तत्पश्चात शुभ योग रहेगा । अभिजित मुहूर्तः प्रातः 11:50 से 12:45 तक रहेगा। दुष्टमुहूर्त : चतुर्थी में कोई भी शुभ कार्य न करें । सूर्योदयः प्रातः 6:47 सूर्यास्तः सायं 5:23 राहूकालः दोपहर 2:43 से 4:02 तक रहेगा। तीज त्योहार: पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमति इंदिरा गांधी जयंती। भद्राः नहीं है । पंचकःनहीं है। आज का *दिशा शूल* मंगलवार को उत्तर दिशा में दिशा शूल रहता है( यात्रा वर्जित रहती है) यदि यात्रा करना आवश्यक हो तो थोड़ा गुड़ खाकर चौघड़िया मुहूर्त में यात्रा प्रारंभ करें ।

Nov 18, 2024 - 00:51
 0
18 नवंबर 2024 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए ज्योतिषाचार्य डॉ. अरविंद मिश्र से, साथ में 19 नवंबर 2024 का पंचांग भी

18 नवम्बर 2024 का राशिफल

मेष: आज करियर को लेकर कोई शुभ समाचार मिल सकता है। नवीन उद्योग अथवा व्यापार शुरू करने की योजना सफल होगी। कार्य क्षेत्र में किसी विपरीत लिंग साथी से निकटता बढ़ेगी। राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को किसी उच्च पदस्थ व्यक्ति से घनिष्ठता बढ़ेगी।

वृष: आज अचानक यात्रा करनी पड़ सकती है। संतान की फिजूल कर्ची के कारण अधिक धन अधिक व्यय होगा। कार्य क्षेत्र में अपने कार्य के साथ नई जिम्मेदारी मिल सकती है। विवाह संबंधी कार्य में आ रही बाधा किसी प्रियजन के सहयोग से दूर होगी। अत्यधिक तनाव न लें।

मिथुन: आज आपकी कोई महत्वाकांक्षा पूरी होगी। कारागार में बंद लोग कारागार से मुक्त होंगे। व्यापार में आई बाधा सरकार में बैठे किसी व्यक्ति के सहयोग से दूर होगी। परिवार में कोई सुखद घटना घट सकती है।

कर्क: आज कार्य क्षेत्र में कोई मिथ्या आरोप लगा सकता है। मिलावटखोरी, रिश्वतखोरी आदि गलत कार्यों से बचें। अन्यथा बात पुलिस तक पहुंच सकती है। दांपत्य जीवन में किसी तीसरे व्यक्ति के कारण दूरियां बढ़ सकती हैं।

सिंह: आज खेलकूद प्रतियोगिता में सफलता मिल सकती है। आयात निर्यात से जुड़े लोगों को लाभ होगा। किसी मांगलिक कार्यक्रम का आमंत्रण प्राप्त होगा। रोजगार की तलाश पूरी होगी। प्रेम संबंधों में आई दूरियां समाप्त होंगी। 

कन्या: आज नौकरी में पदोन्नति हो सकती है। बहुराष्ट्रीय कंपनियों में कार्यरत लोगों को बॉस से निकटता का लाभ मिलेगा। व्यापार की बबाधा दूर होगी। धन ,संपत्ति , सम्मान में वृद्धि होगी। नवीन प्रेम प्रसंग शुरू हो सकता है। विद्यार्थी वर्ग अध्ययन पर ध्यान दें।

तुला: आज किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। कोई ऐसी घटना घट सकती जिससे आस्था में वृद्धि होगी। किसी अधूरे कार्य में कोई वरिष्ठ परिजन सहयोगी सिद्ध होगा। व्यापारिक क्षेत्र में नए अनुबंध हो सकते हैं। स्वास्थ्य में कुछ गिरावट रहेगी।

वृश्चिक: आज मन में अज्ञात भय बना रहेगा। घर एवं व्यापारिक स्थल पर चोरी हो सकती है। वाहन प्रयोग में सावधानी बरते। कोई विश्वासपात्र व्यक्ति धोखा कर सकता है। छुपा हुआ धन मिलेगा। प्रेम संबंधों में अत्यधिक विश्वास घातक सिद्ध हो सकता है।

धनु: आज ससुराल पक्ष से कोई शुभ समाचार मिलेगा। नौकरी में उच्च अधिकारियों से घनिष्ठता बढ़ेगी। कैरियर की चिंता समाप्त होगी। पूंजी निवेश सोच समझकर करें। यात्रा में सुख सुविधा प्राप्त होगी। वाहन सुख में वृद्धि होगी। कोई अधूरा कार्य पूरा होगा। 

मकर: आज किसी मुकदमे में जीत हासिल कर सकते हैं। शुभ समाचार मिलेगा। भूमि ,भवन, वाहन खरीदने हेतु कर्ज लेना पड़ सकता है। व्यापार में परिवर्तन सोच समझकर करें। मार्ग में चोट लग सकती है। 

कुम्भ: आज किसी अभिन्न मित्र से भेंट होगी। प्रेम विवाह की योजना सफल हो सकती है। अविवाहित लोगों को मनपसंद जीवन साथी मिलेगा। व्यापार में नए अनुबंध प्राप्त होंगे। संतान सुख में वृद्धि होगी। दूर देश से कोई शुभ समाचार मिलेगा। 

मीन: आज भूमि से संबंध कार्य में सफलता मिल सकती है। माता से भेंट होगी। पुराना वाहन वाहन खरीद सकते हैं। सामाजिक कार्य में अरुचि बढ़ेगी। स्वास्थ्य में कुछ गिरावट रहेगी। अनिद्रा के शिकार हो सकते हैं।

SP_Singh AURGURU Editor