आपके आज के सितारेः 19 नवंबर 2024 का राशिफल 

19 नवंबर 2024 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए ज्योतिषाचार्य डॉक्टर अरविंद मिश्र से- आपके आज के सितारे। साथ में 29 नवंबर 2024 का पंचांग भी।

Nov 19, 2024 - 11:17
 0
आपके आज के सितारेः 19 नवंबर 2024 का राशिफल 

मेष:- आज किसी महत्वपूर्ण कार्य की बाधा दूर होगी। कार्य क्षेत्र में परिवर्तन हो सकता है। पारिवारिक समस्या को अधिक न बढ़ने दें। प्रेम संबंधों में अत्यधिक भावुकता से बचें। स्वास्थ्य को लेकर कुछ चिंता बनी रहेगी। 

वृष:- आज किसी पुराने विवाद से छुटकारा मिलेगा। व्यापार में नए प्रयोग लाभकारी सिद्ध होंगे। राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलेगी। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी।

मिथुन:- आज पैतृक धन संपत्ति मिल सकती है। रोजगार की तलाश पूरी होगी। वाहन सुख में वृद्धि होगी। यात्रा करते समय कीमती वस्तुओं का ध्यान रखें। सामाजिक कार्य में आपकी अग्रणी भूमिका रहेगी। विवाह की बाधा किसी प्रियजन के सहयोग से दूर होगी।

कर्क:- आज किसी विपरीत लिंग साथी से शुभ समाचार मिलेगा। व्यापार में सुधार होगा। भूमि संबंधी विवाद सुलझ सकता है। दांपत्य जीवन में प्रगाढ़ता आएगी। ससुराल पक्ष से किसी मांगलिक कार्यक्रम का आमंत्रण प्राप्त होगा। धन लाभ होगा।

सिंह:- आज सहोदर भाई बहनों के साथ किसी पर्यटन स्थल की यात्रा पर जा सकते हैं। कृषि कार्य में परिजनों एवं मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। धन संपत्ति में वृद्धि होगी। पेट संबंधी समस्या को हल्के में ना लें। यात्रा के योग है।

कन्या:- आज नौकरी के लिए दिए गए साक्षात्कार में सफलता मिलेगी। राजनीतिक क्षेत्र में संलग्न लोगों का पद एवं कद बढ़ेगा। घूम कर व्यापार करने वाले लोगों को धन लाभ होगा। जुआ सट्टा खेलने से बचें।

तुला:- आज किसी प्रियजन का घर आगमन होगा। कार्य क्षेत्र में नए लोगों से मुलाकात होगी। व्यापार में परिवर्तन संभव है। किसी मांगलिक कार्यक्रम में सहयोग कर सकते हैं। संतान के दायित्व पूर्ति होगी। प्रेम संबंधों में आया तनाव दूर होगा।

वृश्चिक:- आज किसी उच्च  पदस्थ व्यक्ति से भेंट होगी। कोर्ट कचहरी के मामले में भाग दौड़ सार्थक सिद्ध होगी। खेल जगत से जुड़े लोगों को उच्च सफलता मिल सकती है। स्वास्थ्य संबंधी समस्या से छुटकारा मिलेगा।

धनु:- आज किसी पारिवारिक समस्या को हल करने में अभिन्न मित्र का सहयोग प्राप्त होगा। तकनीकी कार्य में दक्ष लोगों को रोजगार प्राप्त होगा। दूर देश की यात्रा पर जाना पड़ सकता है। अविवाहित लोगों को विवाह से संबंधित शुभ समाचार मिलेगा।

मकर:- आज व्यापार में अच्छी आमदनी होगी। सुख उपभोग की वस्तुएं खरीद कर घर ला सकते हैं। परिवार में किसी नए सदस्य का आगमन होगा। नौकरी में उच्च अधिकारियों से निकटता का लाभ मिलेगा। अत्यधिक तनाव न लें अन्यथा स्वास्थ्य खराब हो सकता है।

कुंभ:- आज मान एवं प्रतिष्ठा वृद्धि होगी। कार्य क्षेत्र में उच्च अधिकारी एवं  अधीनस्थों से सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार में किए गए परिवर्तन लाभकारी सिद्ध होंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम संबंधों में किसी तीसरे व्यक्ति के कारण दूरियां बढ़ सकती है।

मीन:- आज कोई शुभ समाचार मिलेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। कोई गुम अथवा चोरी हुई वस्तु पुनः मिल सकती है। परिवार में कोई मांगलिक कार्यक्रम संपन्न होता। किसी विपरीत लिंग साथी से प्रेम प्रस्ताव मिल सकता है। धन प्राप्त होगा।

-डॉ० अरविन्द मिश्र 
ज्योतिषाचार्य एवं वास्तुविद 
भविष्य बनाओ ज्योतिष एवं वास्तु शोध संस्थान, संजय प्लेस आगरा। 
परामर्श समय दोपहर 12 बजे से रात्रि 9 बजे तक। 
मो० 9412343560

20 नवंबर 2024 का पंचांग

वारः-  बुधवार 

विक्रम संवतः- 2081

शक संवतः- 1946

माह/पक्ष:- मार्गशीष (अगहन) मास - कृष्ण पक्ष। 

तिथि:- पंचमी सायं 4:49 मिनट तक तत्पश्चात षष्ठी रहेगी। 

चंद्र राशिः- मिथुन राशि प्रातः 8:51 मिनट तक तत्पश्चात कर्क राशि रहेगी। 

चंद्र नक्षत्रः- पुनर्वसु नक्षत्र दोपहर 2:49 मिनट तक तत्पश्चात पुष्य रहेगा। 

योगः- शुभ योग दोपहर 1:07 मिनट तक तत्पश्चात शुक्ल योग रहेगा। 

अभिजित मुहूर्तः- दोपहर 11:50 से 12:30 तक।

दुष्टमूहर्त:- कोई नहीं। 

सूर्योदयः-  प्रातः 6:47

सूर्यास्तः  सायं 5:22

राहूकालः- दोपहर 12:05 मिनट से दोपहर 1:24 मिनट तक। 

तीज त्योहारः- श्री मायानन्द चैतन्य जयंती, उत्सव दिवस। 

भद्रा:- नहीं है। 

पंचकः- नहीं है।   
 
आज का दिशाशूल

दिशा शूलः- बुधवार को उत्तर दिशा में दिशा शूल रहता है। इसमें यात्रा वर्जित रहती है। यदि यात्रा करना आवश्यक हो तो यात्रा प्रारम्भ करने से पहले पांच कदम उल्टे विपरीत दिशा में चलें। इसके उपरान्त ही यात्रा प्रारम्भ करें। इन चौघड़िया मुहर्तो में यात्रा हरा धनिया अथवा (सफेद) तिल खाकर आरंभ कर सकते हैं।

SP_Singh AURGURU Editor