आपके आज के सितारे: 13 नवंबर 2024 का राशिफल
13 नवंबर 2024 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए ज्योतिषाचार्य डॉक्टर अरविंद मिश्र से- आपके आज के सितारे। साथ में 14 नवंबर 2024 का पंचांग भी।
मेष:- आज कोर्ट कचहरी के मामले में कोई मित्र लाभकारी सिद्ध होगा। अधूरा कार्य पूरे होने से आपके मनोबल में वृद्धि होगी। व्यापार की बाधा सत्ता शासन में बैठे किसी व्यक्ति के सहयोग से दूर होगी। मन में प्रसन्नता बढ़ेगी।
वृष:- आज यात्रा करते समय सावधानी बरतें। गिरने से चोट लग सकती है। व्यापार में जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। सामाजिक कार्य में अभिरुचि बढ़ेगी। राजनीतिक महत्वाकांक्षा पूरी होगी।
मिथुन:- आज किसी परिजन से दूर जाना पड़ सकता है। प्रेम संबंधों में किसी तीसरे व्यक्ति के कारण शक संदेह बढ़ सकता है। व्यापारिक योजना सफल होगी। संतान की ओर से शुभ समाचार मिलेगा।
कर्क:- आज किसी अनजान व्यक्ति पर अत्यधिक भरोसा न करें, अन्यथा धोखा हो सकता है। नौकरी में उच्च अधिकारियों से घनिष्ठता बढ़ेगी। रोजी रोजगार की तलाश पूरी होगी। परिवार में कोई मांगलिक कार्यक्रम संपन्न हो सकता है। धन और उपहार प्राप्त होंगे।
सिंह:- आज खेलकूद प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। विद्यार्थी वर्ग को अध्ययन संबंधी बाधा से मुक्ति मिलेगी। रोजगार की तलाश पूरी होगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। भूमि, भवन, वाहन आदि से लाभ होगा। फिजूलखर्ची से बचें।
कन्या:- आज राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है। व्यापार में किए गए परिवर्तन लाभकारी सिद्ध होंगे। नौकरी में अधीनस्थ विशेष सहयोगी सिद्ध होगा। अपनी कार्य कुशलता से आप समाज में सम्मान प्राप्त करेंगे।
तुला:- आज किसी अभिन्न मित्र से भेंट होगी। अविवाहित लोगों को मनपसंद जीवनसाथी प्राप्त होगा। रोजगार की तलाश में घर से दूर जाना पड़ सकता है। बौद्धिक कार्यों में संलग्न लोगों को उच्च सम्मान प्राप्त होगा। वाणी पर संयम रखें।
वृश्चिक:- आज कार्य क्षेत्र में अपने कार्य के साथ नवीन जिम्मेदारी मिल सकती है। कोर्ट कचहरी के मामले में लापरवाही न करें। कारागार में बंद लोग कारागार से मुक्त हो सकते हैं। परिवार में कोई नया सदस्य आ सकता है।
धनु:- आज किसी परिजन से अकारण मतभेद हो सकते हैं, जिससे आप आपका मन खराब रहेगा। नौकरी के लिए दिए साक्षात्कार में सफलता मिलेगी। संतान सुख में वृद्धि होगी। मित्रों के साथ मनोरंजन का लुत्फ उठाएंगे।
मकर:- आज किसी पुराने विवाद से छुटकारा मिलेगा। कृषि कार्यों में संलग्न लोगों को सरकारी योजना का लाभ मिलेगा। परिवार में अतिथियों के आगमन से खुशियों का संचार होगा। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। कोई मनोकामना पूरी हो सकती है।
कुंभ:- आज अधूरा कार्य पूरा होगा। सुरक्षा में लगे सुरक्षाकर्मियों के साहस एवं पराक्रम की सराहना होगी। माता-पिता से भेंट हो सकती है। लंबी दूरी की यात्रा अथवा विदेश यात्रा के योग बनेंगे। आज आय की अपेक्षा व्यय अधिक होगा। जुआ सट्टा खेलने से बचें।
मीन:- आज राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को उच्च पद प्राप्त हो सकता है। माता का स्वास्थ्य का खराब हो सकता है, जिससे आपको मानसिक तनाव रहेगा। अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें। व्यापारिक यात्रा लाभकारी सिद्ध होगी। यात्रा में कीमती वस्तु का ध्यान रखें।
-डॉ० अरविन्द मिश्र.
ज्योतिषाचार्य एवं वास्तुविद.
भविष्य बनाओ ज्योतिष एवं वास्तु शोध संस्थान ,संजय प्लेस आगरा
परामर्श समय दोपहर 12 बजे से रात्रि 9 बजे तक
मो० 9412343560
14 नवंबर 2024 का पंचांग
वारः- गुरुवार।
विक्रम संवतः- 2081
शक संवतः- 1946
माह/पक्षः- कार्तिक मास - शुक्ल पक्ष।
तिथिः- त्रियोदशी तिथि प्रातः 9:43 मिनट तक तत्पश्चात चतुर्दशी तिथि रहेगी।
चंद्र राशिः- मेष राशि रहेगी।
चंद्र नक्षत्रः- अश्विनी नक्षत्र रहेगा रात्रि 12:32 मिनट तक। तत्पश्चात भरणी नक्षत्र रहेगा।
योग:- सिद्धि योग प्रातः 11:29 मिनट तक तत्पश्चात व्यातिपात योग रहेगा।
अभिजित मुहूर्तः- दोपहर 11:45 से 12:30 तक।
दृष्टमुहूर्तः- चतुर्दशी में कोई भी शुभ कार्य न करें।
सूर्योदयः- प्रातः 6:42 बजे।
सूर्यास्तः- सायं 5:25 बजे।
राहुकालः- दोपहर 1:24 से 2:44 बजे तक।
तीज त्योहारः- जैन दिवाकर चौथ जयंती, वैकुंठ चतुर्दशी, चौमासी14 जैन, बाल दिवस ।
भद्राः- प्रातः 6:19 मिनट से प्रारंभ।
पंचकः- प्रातः 3:10 मिनट पर समाप्त।