आगरा के पिनाहट क्षेत्र में युवक से मारपीट, लूट का भी आरोप

आगरा। थाना पिनाहट के अंतर्गत अमर सिंह पुरा गांव के पास अपनी पत्नी और बच्चे के साथ लौट रहे डेयरी संचालक के साथ कुछ दबंगों ने मारपीट कर दी। पीड़ित ने लूट का आरोप भी लगाया है।

May 1, 2025 - 21:36
 0
आगरा के पिनाहट क्षेत्र में युवक से मारपीट, लूट का भी आरोप

डेयरी संचालक वीरेंद्र अपनी पत्नी और बच्चे के साथ घर लौट रहा था। उक्त गांव के पास दबंगों ने उसे रोका और मारपीट की।

मामले को लेकर युवक ने पुलिस को दी सूचना। युवक का आरोप है कि आरोपियों ने उससे रुपए भी छीन लिए।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक युवक के साथ मारपीट का मामला है, लूट का नहीं।