सम्मान का संगम: मेधावियों और समाजसेवियों को मिला गौरव, गूंजी हनुमान चालीसा

आगरा। माथुर वैश्य मंडलीय परिषद ने शुक्रवार को पंचकुइयां स्थित महासभा भवन में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम में हाई स्कूल और इंटर के 43 मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही महासभा, महिला मंडल और शाखा सभा के नवमनोनीत पदाधिकारियों का भी स्वागत और अभिनंदन हुआ।

Jun 7, 2025 - 17:14
 0
सम्मान का संगम: मेधावियों और समाजसेवियों को मिला गौरव, गूंजी हनुमान चालीसा
पंचकुइयां स्थित माथुर वैश्य महासभा भवन में आयोजित सम्मान समारोह में मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित करते पदाधिकारीगण।

-मेधावी छात्रों और नवनियुक्त पदाधिकारियों को मिला सम्मान

दीप प्रज्वलन से आरंभ हुआ कार्यक्रम, शपथ ग्रहण की

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई, जिसमें राष्ट्रीय महामंत्री सुनील गुप्ता, उपाध्यक्ष मुकेश गुप्ता और डॉ. ध्रुव कुमार आचार्य की गरिमामयी उपस्थिति रही। इसके बाद आगरा मंडलीय परिषद की टीम का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ। मंडल मंत्री प्रदीप गुप्ता ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों को प्रेरित कर समाज से जुड़ने की भावना विकसित करना है।

पदाधिकारियों से समाजसेवा में सक्रिय भूमिका की अपील

मंडलाध्यक्ष राजेश गुप्ता (एडवोकेट) ने सभी नवगठित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं और समाज में सक्रिय योगदान की प्रेरणा दी। मंच संचालन संगीता कोठिया, राजेश गुप्ता (एडवोकेट) और स्वीटी गुप्ता ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम की समस्त व्यवस्थाएं कमल प्रकाश, नवीन गुप्ता, अमिष गुप्ता, अजय गुप्ता और सीमा गुप्ता ने संभालीं।

बेटियों ने दीं मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

समारोह में अन्वी, तान्या, उन्नति, धन्या, दृष्टि और नियति गुप्ता ने आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से माहौल को उल्लासमय बना दिया। उनकी प्रस्तुतियों को देखकर अतिथि अभिभूत हो उठे।

हनुमान चालीसा पाठ बना भक्ति का केंद्र

समारोह का विशेष आकर्षण रहा सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ, जिसमें सभी उपस्थितजनों ने एक स्वर में पाठ कर वातावरण को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया।

कार्यक्रम में इनकी मौजूदगी थी खास

कार्यक्रम में दीपिका गुप्ता (केंद्रीय महिला मंडल अध्यक्ष), मनोज गुप्ता, राकेश मेरोठिया, रंजना गुप्ता, शशि गुप्ता, अशोक गुप्ता, सतीश गुप्ता, अर्चना गुप्ता, भारती गुप्ता, संजय फार्मा, पुष्पेंद्र गुप्ता, रेखा गुप्ता, सुनीता गुप्ता समेत समाज के गणमान्यजन शामिल हुए।

कार्यक्रम में सतीश गुप्ता, अशोक बाबू, केके निम्बोरिया, गोविंद गुप्ता, शहर शाखा सभा अध्यक्षा अर्चना गुप्ता, मंत्राणी भारती गुप्ता, मंडल सलाहकार कमल प्रकाश, संरक्षक संजय फार्मा, सह मंत्री अजय गुप्ता, कार्यकारी सदस्य राजेश गुप्ता, पुष्पेंद्र गुप्ता, रेखा गुप्ता, सुनीता गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

SP_Singh AURGURU Editor