कोर्ट डायनामोस ने जीती सीए बैडमिंटन चैम्पियनशिप, स्मेस टाइटनर्स को हराया
आगरा। द इंस्टिट्यूट ऑफ़ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) की आगरा शाखा द्वारा आयोजित सीए स्थापना दिवस समारोह के तहत करकुंज स्थित परिश्रम बैडमिंटन एकेडमी में आयोजित दो दिवसीय बैडमिंटन टूर्नामेंट का रविवार को समापन हुआ।
– दो दिवसीय टूर्नामेंट का भव्य समापन, खिलाड़ियों का प्रदर्शन सराहनीय
फाइनल मुकाबले में कोर्ट डायनामोस ने दमदार प्रदर्शन करते हुए स्मेस टाइटनर्स को 11-04 अंकों से हराकर विजेता ट्रॉफी अपने नाम की। इस टूर्नामेंट में शटल मास्टर्स, रैकेट रिर्डर्स, स्मेस टाइटनर्स और कोर्ट डायनामोस जैसी चार टीमों ने हिस्सा लिया।
मुख्य अतिथि आगरा बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव राहुल पालीवाल ने विजेता टीम को सम्मानित करते हुए कहा कि खेल न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक विकास का माध्यम भी है।
शाखा अध्यक्ष सीए गौरव सिंघल ने टूर्नामेंट की सफलता पर सभी प्रतिभागियों को बधाई दी और कहा कि इस आयोजन ने आपसी सहयोग, प्रतिस्पर्धा और अनुशासन की भावना को बढ़ावा दिया।
इस अवसर पर सीए विपुल बंसल (संयोजक), सीए हर्षित अग्रवाल, सीए लवकुश परमार, सीए अभिषेक अग्रवाल, सीए राहुल इसरानी, सीए हर्ष अग्रवाल, सीए आशीष गर्ग, सीए निखिल गर्ग, सीए रोहित दुआ, सीए राजीव गिरवानी, सीए आदित्य माहेश्वरी, अंकुर, हितेश सहित कई गणमान्य मौजूद रहे।