युवती की हत्या कर शव सड़क किनारे झाड़ियों में फेंका 

आगरा। थाना इरादतनगर क्षेत्र में आगरा-ग्वालियर रोड स्थित खारी नदी के नजदीक गांव इमली के नगला में आज सुबह ग्वालियर हाईवे के किनारे एक 35 वर्षीय महिला का गला कटा शव मिला। शव को देखकर लग रहा है कि महिला का धारदार हथियार से गला काटा गया है। महिला शादीशुदा लग रही है।

Dec 9, 2024 - 10:41
 0
युवती की हत्या कर शव सड़क किनारे झाड़ियों में फेंका 
इरादतनगर क्षेत्र में मिले युवती के शव की जांच करते पुलिस अधिकारी।

सूचना पर पहुंची को छानबीन पर महिला के हाथ पर सुरेश राहुल लिखा हुआ मिला है। पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी  है। आज सुबह जब ग्रामीण ग्वालियर हाईवे पर निकले तो उन्होंने हाईवे के किनारे एक महिला का शव देखा तो सनसनी फैल गई। उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस के साथ-साथ वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं और महिला की शिनाख्त का प्रयास कर रहे हैं। मौके पर एक चाकू भी मिला है। मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग जुट गए। 

पुलिस हत्या का मामला मानकर जांच में में जुटी है। पुलिस खेतों में कांबिंग कर हत्या के सुराग तलाश रही है। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से घटना की तह तक पहुचने की कोशिश में लगी है।

SP_Singh AURGURU Editor