लक्ष्यराज सिंह का मेवाड़ के 77वें राजा के रूप में राजतिलक

उदयपुर। मेवाड़ के नये महाराजा के रूप में बुधवार को लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ का राजतिलक किया गया।

Apr 2, 2025 - 21:47
Apr 3, 2025 - 07:57
 0
लक्ष्यराज सिंह का मेवाड़ के 77वें राजा के रूप में राजतिलक
उदयपुर के सिटी पैलेस में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मेवाड़ के 77वें महाराजा के रूप में लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ का राजतिलक किया गया।

उदयपुर के सिटी पैलेस में एक भव्य समारोह में उन्हीं रीति रिवाजों से लक्ष्यराज सिंह का राजतिलक हुआ, जैसा कि रजवाड़ों के समय हुआ करता था। लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ के 77वें महाराजा होंगे। 

लक्ष्यराज सिंह के पिता अरविंद सिंह मेवाड़ (मेवाड़ के महाराजा) का पिछले दिनों निधन होने के बाद मेवाड़ की राजगद्दी खाली हो गई थी। राजा अरविंद सिंह मेवाड़ के निधन के बाद के सारे संस्कार पूरे होने के बाद बुधवार को लक्ष्यराज सिहं मेवाड़ का राजतिलक हुआ। 

सिटी पैलेस में आयोजित एक समारोह में लक्ष्यराज सिंह राजसी वेशभूषा में राजतिलक के मौके पर तलवार और ढाल की परम्परा के अनुसार पूजा और आरती की। इस दौरान मंत्रोच्चाण के साथ शंखध्वनि भी सुनाई दे रही थी। 

मेवाड़ के महाराजा के रूप में लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ के राज्याभिषेक के मौके पर वही माहौल दिखा जो उनके पुरखों के राज्याभिषेक के समय होता था। उनके सभी सभी भी सफेद रंग की ड्रेस में दिख रहे थे। 

देश की आजादी के बाद रजवाड़ों का अस्तित्व नहीं रहा है, लेकिन पूर्व के रजवाड़ों में अभी भी राज्याभिषेक जैसी रस्में निभाई जाती हैं। मेवाड़ के नये महाराजा के रूप में लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ को राणा कुंभा, राणा सांगा से लेकर महाराणा प्रताप जैसे अपने पूर्वजों की समृद्ध विरासत को संजोए रखने का भार मिला है।