गौसेवा को समर्पित लॉयंस क्लब आगरा आकाश का अनूठा सेवा प्रकल्प

आगरा। सेवा ही धर्म है,  की भावना को साकार करते हुए लॉयंस क्लब आगरा आकाश ने रविवार को फाउंड्री नगर स्थित राधा कृष्ण गौशाला में एक उल्लेखनीय गौ सेवा प्रकल्प सम्पन्न किया। क्लब ने जहां एक ओर गोवंश के आहार की व्यवस्था की, वहीं दूसरी ओर गौशाला के बुनियादी ढांचे को भी बेहतर बनाया।

Jun 15, 2025 - 13:34
 0
गौसेवा को समर्पित लॉयंस क्लब आगरा आकाश का अनूठा सेवा प्रकल्प
फाउंड्री नगर स्थित राधा कृष्ण गौशाला में गोवंश की सेवा करते लॉयंस क्लब आगरा आकाश के अध्यक्ष संजीव कुमार गुप्ता और क्लब सदस्य।

-7000 किलो भूसा, हरा चारा और 4500 वर्ग फुट पक्का फर्श बना अनुकरणीय सेवा मॉडल

क्लब अध्यक्ष संजीव कुमार गुप्ता ने बताया कि यह गौशाला क्लब द्वारा गोद ली गई है, जहां घायल और असहाय गोवंशों की देखभाल की जाती है। वर्तमान में यहां 250 से अधिक गोवंश रह रहे हैं।

इस सेवा कार्य के अंतर्गत 7000 किलो सूखा भूसा, 250 किलो हरा चारा और 4500 वर्ग फुट क्षेत्र में पक्के फर्श का निर्माण कराया गया। यह फर्श बरसात में गोवंश को कीचड़ और गंदगी से बचाने के लिए उपयोगी सिद्ध होगा। क्लब अध्यक्ष ने कहा कि हमारी प्राथमिकता केवल दान नहीं, बल्कि सतत व्यवस्था बनाना है, जिससे असहाय गोवंश को सम्मानजनक जीवन मिल सके।

सेवा में जुटे क्लब के समर्पित सदस्य

इस सेवा प्रकल्प के दौरान क्लब के कई पदाधिकारी व सदस्य सक्रिय रहे, जिनमें सचिव संजय गुप्ता, कोषाध्यक्ष राजकुमार खन्ना, पीके मोदी, अनिल वार्ष्णेय, पवन पैंगोरिया, गौरीशंकर गुप्ता, मनीष अग्रवाल, मनोज गुप्ता, नितिन गोयल, और मुकेश अग्रवाल आदि शामिल थे।

SP_Singh AURGURU Editor