पुष्पांजलि अस्पताल में लगी आग सभी के लिए सबक, एनआईसीयू में धुआं भरते ही बच्चों को सुरक्षित निकाल लिया गया था

आगरा। मंगलवार सुबह शहर के प्रमुख प्राइवेट पुष्पांजलि अस्पताल में लगी आग समय रहते बुझा ली गई, लेकिन इस घटना ने न केवल पुष्पांजलि हॊस्पिटल, बल्कि दूसरे प्राइवेट और सरकारी अस्पतालों को सबक दिया है। सबक यह है कि अस्पताल जैसी जगहों पर बिजली सुरक्षा के मानकों की नियमित जांच बेहद जरूरी है।

May 13, 2025 - 11:34
 0
पुष्पांजलि अस्पताल में लगी आग सभी के लिए सबक, एनआईसीयू में धुआं भरते ही बच्चों को सुरक्षित निकाल लिया गया था
पुष्पांजलि अस्पताल की बंद पड़ी एनआईसीयू में लगी आग के बाद का दृश्य।

इस हादसे का एक सबक यह भी है कि एनआईसीयू और पीआईसीयू जैसी संवेदनशील यूनिट्स में फायर सेफ्टी सिस्टम न सिर्फ पूरी तरह फंक्शनल होने चाहिए, बल्कि इनकी समय-समय पर जांच और मॉक ड्रिल भी जरूरी है। यह घटना किसी बड़े हादसे में भी बदल सकती थी।

पुष्पांजलि अस्पताल में आज सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया था जब चौथी मंजिल पर स्थित बंद पड़े एनआईसीयू (नियोनेटल इंटेंसिव केयर यूनिट) में आग लग गई। आग की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। जैसे ही अस्पताल में धुआं भरने लगा, उसी मंजिल पर मौजूद दूसरे एनआईसीयू और पीआईसीयू में भर्ती बच्चों को तत्काल सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

अस्पताल के स्टाफ ने बिना देरी किए फायर इक्विपमेंट से आग पर काबू पाया। मौके पर सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम भी पहुंच गई। गनीमत यह रही कि कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन कुछ मिनटों के लिए पूरे अस्पताल में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया।

अस्पताल प्रबंधन की ओर से बताया गया कि आग पर समय रहते नियंत्रण पा लिया गया और बच्चों सहित सभी मरीज सुरक्षित हैं।

SP_Singh AURGURU Editor