नहाते वक्त दोस्त की पत्नी का गुप्त वीडियो बनाकर 15.85 लाख की ठगी

आगरा। कमिश्नरेट के जगदीशपुरा थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाला मामला प्रकाश में आया है, जहां मिर्गी से पीड़ित एक युवक को उसके ही दो परिचितों ने ब्लैकमेल कर ₹15.85 लाख की ठगी का शिकार बना दिया। मामला तब उजागर हुआ जब कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने आरोपियों ललित असौलिया और आयुष वर्मा के खिलाफ गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज की।

Nov 16, 2025 - 12:29
Nov 16, 2025 - 13:58
 0
नहाते वक्त दोस्त की पत्नी का गुप्त वीडियो बनाकर 15.85 लाख की ठगी
इमेज फोटो

-मानसिक रूप से बीमार युवक को ब्लैकमेल कर दो दोस्तों ने की हैवानियत

आगरा।  कमिश्नरेट के जगदीशपुरा थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाला मामला प्रकाश में आया है, जहां मिर्गी से पीड़ित एक युवक को उसके ही दो परिचितों ने ब्लैकमेल कर ₹15.85 लाख की ठगी का शिकार बना दिया। मामला तब उजागर हुआ जब कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने आरोपियों ललित असौलिया और आयुष वर्मा के खिलाफ  गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज की।

कैसे रची ब्लैकमेल की साजिश

पीड़ित की मानसिक स्थिति का फायदा उठाते हुए आरोपी उसके घर आते-जाते रहे। इसी दौरान दोनों ने उसके विश्वास को तोड़ते हुए उसकी पत्नी के नहाते समय के अश्लील फोटो और वीडियो चोरी-छिपे रिकॉर्ड कर लिए।
इन गुप्त वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर आरोपियों ने पीड़ित पर लगातार दबाव बनाया। उन्होंने पीड़ित की पत्नी के बैंक खाते में कई किस्तों में ₹15.85 लाख जमा करवाए, जिसके बाद पीड़ित को बैंक ले जाकर चेक से पूरी रकम निकलवा ली।

साइबर पुलिस नोटिस के बाद खुला खेल

जब संदिग्ध लेन-देन पर साइबर पुलिस की ओर से नोटिस आया, तो पीड़ित ने घबराकर आरोपियों से बात की। इस पर दोनों ने न केवल ठगी करना स्वीकार किया बल्कि फिर धमकी दी कि शिकायत करने पर वे एडिट किए हुए अश्लील वीडियो वायरल कर देंगे। यही नहीं दोनों ने पीड़ित से 10 लाख रुपये की अतिरिक्त रंगदारी भी मांग डाली।

पुलिस ने शुरू की जांच

जगदीशपुरा थाना पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए न्यायालय के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस इस पूरे प्रकरण की डिजिटल एविडेंस सहित कई बिंदुओं पर जांच कर रही है।