बरेली में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था सेक्स रैकेट, आठ गिरफ्तार, संचालक दंपति फरार

बरेली। बरेली पुलिस ने रविवार को एक बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए इज्जतनगर क्षेत्र में गैलेक्सी स्पा सेंटर पर छापा मारा। स्पा की आड़ में देह व्यापार किया जा रहा था, जिसमें दो पुरुष और छह महिलाओं को गिरफ्तार किया गया। मौके से आपत्तिजनक सामग्री, नकदी, दवाइयां और मोबाइल जब्त किए गए।

May 18, 2025 - 21:10
 0
बरेली में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था सेक्स रैकेट, आठ गिरफ्तार, संचालक दंपति फरार
बरेली पुलिस द्वारा स्पा सेंटर पर छापा मारकर गिरफ्तार की गई महिलाएं और पुरुष।

पकड़े गए आरोपी और आपत्तिजनक सामान बरामद

इज्जतनगर पुलिस ने मौके से 13,530 रुपये नकद, सेक्सवर्धक दवाइयां, आपत्तिजनक सामग्री और कई स्मार्टफोन बरामद किए। गिरफ्तार पुरुषों की पहचान सचिन कुमार (भोजीपुरा) और किशन कुमार (नवदिया, भोजीपुरा) के रूप में हुई है। महिलाओं में झारखंड, मुरादाबाद, सहारनपुर, नई दिल्ली और बरेली की निवासी शामिल हैं।

ऑनलाइन पेमेंट और QR कोड से होता था लेन-देन

पूछताछ में महिलाओं ने बताया कि ग्राहकों से सौदे 1000 से 2000 रुपये में तय होते थे। नकदी के साथ-साथ UPI और QR कोड के जरिए भी पेमेंट लिया जाता था। स्पा की व्यवस्थापक रविना ग्राहकों से संपर्क कर डील तय करती थी, और अन्य महिलाएं कार्य को अंजाम देती थीं।

फरार हैं रैकेट के मास्टरमाइंड नीरज और सोनाली

स्पा सेंटर का संचालन कर रहे नीरज और उसकी पत्नी सोनाली छापे के दौरान फरार हो गए। पुलिस ने उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। माना जा रहा है कि यह रैकेट बड़े स्तर पर संचालित हो रहा था और इसकी जड़ें और गहराई से जांच की जा रही है।

कानून की गिरफ्त में आरोपी, केस दर्ज

गिरफ्तार अभियुक्तों पर थाना इज्जतनगर में मु0अ0सं0-443/2025, धारा 3/4/5/6/7/8 अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम 1956 के तहत मामला दर्ज किया गया है। सभी को सोमवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

SP_Singh AURGURU Editor