तिरंगे के साये में उठा राष्ट्रभक्ति का ज्वारः सेना के वीरों को समर्पित अभूतपूर्व यात्रा, मुस्लिमों ने भी बरसाए फूल

आगरा। ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान को करारा जवाब देने वाले भारत के वीर सैनिकों के प्रति आभार स्वरूप उत्तर विधानसभा क्षेत्र में शनिवार को जोशीली तिरंगा यात्रा निकाली गई। भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर निकाली गई यह यात्रा प्रभावशाली रही। मदिया कटरा तिराहे से थाना लोहामंडी तक निकाली गई इस एक किलोमीटर लंबी तिरंगा यात्रा में हजारों लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। हाथों में तिरंगा, होठों पर ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम’ के नारों के साथ माहौल पूरी तरह देशभक्ति में डूबा नजर आया।

May 23, 2025 - 22:28
 0
तिरंगे के साये में उठा राष्ट्रभक्ति का ज्वारः सेना के वीरों को समर्पित अभूतपूर्व यात्रा, मुस्लिमों ने भी बरसाए फूल
आगरा उत्तर विधान सभा क्षेत्र में मदिया कटरा से लोहामंडी तक शुक्रवार को निकाली गई तिरंगा यात्रा के कुछ दृश्य।  

मुस्लिम समाज ने बढ़-चढ़कर लिया भाग

तिरंगा यात्रा की खास बात यह रही कि इसमें बड़ी तादात में मातृ शक्ति, बुजुर्ग, समाजसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि, महिला व व्यापारी संगठनों, स्थानीय दुकानदारों और सर्व समाज के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने न केवल इसमें भाग लिया बल्कि स्वागत भी किया। उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व अध्यक्ष अशफाक सैफी और भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष हाजी अल्ताफ हुसैन के नेतृत्व में सैकड़ों मुस्लिम पुरुषों और महिलाओं ने ‘वंदे मातरम’ और ‘भारत माता की जय’ के उद्घोष के साथ यात्रा में भाग लिया। मस्जिदों व दुकानों से पुष्प वर्षा कर देशभक्ति की भावना को प्रकट किया गया।

देशभक्ति से सराबोर रहा मार्ग

क्षेत्रीय विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल के नेतृत्व में निकली तिरंगा यात्रा में बैंडबाजों की देशभक्ति धुनें, भारत माता की झांकी और जोश से लबरेज जनसमूह ने वातावरण को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मेयर हेमलता दिवाकर कुशवाह और वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. ज्ञान प्रकाश ने हरी झंडी दिखाकर किया। भाजपा के प्रदेश महामंत्री राम प्रताप सिंह चौहान और महानगर भाजपा अध्यक्ष राज कुमार गुप्ता भी यात्रा की अगुआई करने वालों में शामिल थे। 

विधायक खंडेलवाल ने इस मौके पर कहा, ऑपरेशन सिंदूर भारतीय सेना के पराक्रम का प्रतीक है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नया भारत अब अपनी रक्षा स्वयं करने में पूरी तरह सक्षम है। उन्होंने कहा कि हमारी सेना के वीरों ने शौर्य दिखाते हुए पहलगाम हमले का बदला लिया है। यह सिद्ध हो गया है कि हमारी तीनों सेनाओं के वीर सैनिक दुश्मन की हर कायराना हरकत का पराक्रम के साथ जवाब देने के लिए तैयार हैं।

संगठनों और विशिष्टजनों की गरिमामयी उपस्थिति

तिरंगा यात्रा में समाज के विभिन्न वर्गों से बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी रही। प्रमुख उपस्थिति निम्नलिखित रही-

-पुरुषोत्तम खंडेलवाल (विधायक)।

-रामप्रताप सिंह चौहान (भाजपा प्रदेश महामंत्री)।

-राजकुमार गुप्ता (महानगर भाजपा अध्यक्ष)।

-निर्मल गिरी (महंत, कैलाश मंदिर)।

-गोपी गुरु (महंत, लंगड़े की चौकी हनुमान मंदिर)।

व्यापारी व सामाजिक संगठन

-टी.एन अग्रवाल (अध्यक्ष, आगरा व्यापार मंडल)।

-अशोक सैनी (राधास्वामी सत्संग सभा)।

-विजय सामा (अध्यक्ष, आगरा शू फेडरेशन)।

-अमित बंसल, संजय शर्मा, मनमोहन निरंकारी (लोहामंडी व्यापार समिति)।

-मनीष राय (एक पहल संस्था)।

-संजय अग्रवाल (अध्यक्ष, नेशनल चैंबर ऑफ कॉमर्स)।

अन्य प्रमुख व्यक्ति जो यात्रा का हिस्सा रहे
भाजपा के वरिष्ठ नेता अरुण पाराशर, ओमप्रकाश सागर, अवधेश रावत, शरद चौहान, मनमोहन कुशवाह, विजय भदौरिया, रोहित कत्याल, विक्रांत तिवारी, राजेश खुराना, दीपक ढल, करुणानिधि गर्ग, राजेश अग्रवाल, मुरारी लाल गोयल, गौरव राजावत, शैलू पंडित, वरुण पाराशर, भरत शर्मा, विक्रांत सिंह, इरफान अहमद, बॉबी बेदी, राहुल जैन, योगेश दिवाकर, राकेश शर्मा, शिव शैलेंद्र, अमित पटेल।

महिला शक्ति की मौजूदगी
तिरंगा यात्रा में मातृ शक्ति के रूप में रुचि चतुर्वेदी, निधि चतुर्वेदी, रंजना पवार, उपमा गुप्ता, एकता जैन, शीतल अग्रवाल, कुमकुम उपाध्याय, प्रवीणा राजावत, मोहिनी शर्मा, वंदना परिहार की उपस्थिति उल्लेखनीय थी।

इन संस्थाओं का रहा प्रतिनिधित्व

-भगवान दास बंसल (रामलीला कमेटी)।

-मनीष अग्रवाल (श्रीकृष्ण लीला कमेटी)।

-नितेश अग्रवाल (सर्राफा कमेटी)।

-मुकेश अग्रवाल (लोहा व्यवसाय कमेटी)।

-डॉ. तरुण शर्मा (राष्ट्रीय मंत्री, भारत विकास परिषद)।

-प्रमोद सिंघल, अम्बा प्रसाद, बसंत गुप्ता (डीजीसी क्राइम), हेमंत दीक्षित (एडीजीसी), उमेश कंसल, सुनील जैन और  डॉ. पार्थसारथी शर्मा, मनीष राय (एक पहल)।

स्वत: सेवा भावना भी दिखी

गर्मी को देखते हुए नागरिकों द्वारा पूरे मार्ग में पेयजल व शीतल पेय की नि:शुल्क व्यवस्था की गई। पुष्प वर्षा और जल सेवा ने इस यात्रा को केवल एक राजनैतिक आयोजन नहीं, बल्कि जनभागीदारी का उत्सव बना दिया।

SP_Singh AURGURU Editor