आरोही–2026: माथुर वैश्य इंटरनेशनल क्लब के 26वें अधिवेशन में सेवा, संगठन और संस्कृति का संगम होगा

माथुर वैश्य समाज की एकता, संगठन और सेवा की निरंतर साधना को नई दिशा देने के उद्देश्य से माथुर वैश्य इंटरनेशनल क्लब अपने 26वें वार्षिक अधिवेशन ‘आरोही–2026’ का आयोजन 21 दिसंबर को आगरा में भव्य रूप से करने जा रहा है। पंचकुइया स्थित सभागार में उद्योगपति बाबू रोशनलाल गुप्ता के हाथों आमंत्रण पत्र के भव्य विमोचन के साथ अधिवेशन की तैयारियों का शुभारम्भ हो गया।

Dec 10, 2025 - 19:04
 0
आरोही–2026: माथुर वैश्य इंटरनेशनल क्लब के 26वें अधिवेशन में सेवा, संगठन और संस्कृति का संगम होगा
पंचकुइया स्थित माथुर वैश्य सभागार में माथुर वैश्य इंटरनेशनल क्लब के अधिष्ठान समारोह के पोस्टर का विमोचन करते मुख्य अतिथि बाबू रोशन लाल, गवर्नर प्रथम अशोक कुमार गुप्ता। साथ हैं मुकेश गुप्ता, नीरा दिनेश गुप्ता, पीएन गुप्ता आदि।

आगरा। ‘आरोही–2026’ का आयोजन 21 दिसंबर, रविवार को फतेहाबाद रोड स्थित ग्राण्ड माक्विस में प्रातः 10 बजे से होने जा रहा है। क्लब के गवर्नर प्रथम अशोक कुमार गुप्ता ने क्लब की उद्देशपरक गतिविधियों और अधिवेशन की प्रमुख रूपरेखा साझा की। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि होंगी आगरा नगर निगम की मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. रचना गुप्ता। विशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्ठ समाजसेवी बाबू रोशनलाल गुप्ता और समाजसेवी सुरेन्द्र गुप्ता की उपस्थिति रहेगी। अखिल भारतीय माथुर वैश्य महासभा के अध्यक्ष मुकेश गुप्ता ‘मामा’ भी मौजूद रहेंगे। अधिवेशन चेयरमैन आशा विनोद सर्राफ तथा सह-अधिवेशन चेयरमैन अंजना लक्ष्मीकान्त गुप्ता हैं। वर्तमान गवर्नर रीता अलंकार एवं वर्ष 2026 के गवर्नर अशोक गुप्ता की भी उपस्थिति रहेगी।

अधिवेशन सचिव राजेश गुप्ता ने बताया कि देशभर के 70 क्लबों से करीब 1200 प्रतिनिधि, अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष और पीआरओ इसमें भाग लेंगे। अधिवेशन की सफलता हेतु 10 समितियों का गठन किया गया है।  गवर्नर द्वितीय पीएन गुप्ता ने कहा कि सर्वश्रेष्ठ क्लबों को सम्मानित किया जाएगा। साथ ही वर्ष 2026 की कार्ययोजना पर भी व्यापक मंथन होगा।

आमंत्रण पत्र विमोचन कार्यक्रम में चार्टर गवर्नर बीएन गुप्ता, पूर्व गवर्नर राकेश गुप्ता, गवर्नर द्वितीय पीएन गुप्ता, मुकेश गुप्ता, कोषाध्यक्ष राजकिशोर गुप्ता, दिवाकर गुप्ता, लक्ष्मीकांत गुप्ता, विनय गुप्ता, वीरू गुप्ता, राधा गुप्ता, रीता गुप्ता, सीए विनोद गुप्ता, संजय गुप्ता, ज्ञान प्रकाश, स्वाति, संध्या सहित समाज के अनेक प्रतिष्ठित लोग उपस्थित रहे।

SP_Singh AURGURU Editor