अब्दुल बासित ने पाकिस्तान को चेताया, भारत सैन्य कार्रवाई कर सकता है

इस्लामाबाद। पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत की सैन्य सक्रियता और रणनीतिक तैयारियों ने पाकिस्तान की चिंता बढ़ा दी है। भारतीय नौसेना ने हाल ही में अरब सागर में ताकत का प्रदर्शन किया था। इस पर पाकिस्तान के पूर्व उच्चायुक्त अब्दुल बासित अली ने इस्लामाबाद को आगाह करते हुए कहा कि भारत अगले कुछ दिनों में सैन्य कार्रवाई कर सकता है।

Apr 24, 2025 - 21:37
 0
अब्दुल बासित ने पाकिस्तान को चेताया, भारत सैन्य कार्रवाई कर सकता है

2016-2019 की कार्रवाई का भी किया जिक्र

बासित ने भारत के 2016 के उरी सर्जिकल स्ट्राइक और 2019 के बालाकोट एयरस्ट्राइक का हवाला देते हुए कहा कि भारत कभी भी लाइन ऑफ कंट्रोल पार कर कार्रवाई कर सकता है। उन्होंने यह भी जोड़ा कि अगर सीमा पार हमले नहीं हुए तो भारत यह कह सकता है कि उसने आतंकी लॉन्च पैड्स और शिविरों को नष्ट कर दिया है। उन्होंने शहबाज शरीफ सरकार को चेताया कि कानून-व्यवस्था की स्थिति अस्थिर हो सकती है और इसके लिए तैयार रहना चाहिए।

सिंधु जल संधि पर भी नजर

बासित अली ने सिंधु जल संधि के मुद्दे पर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि इसे एकतरफा समाप्त, निलंबित या संशोधित नहीं किया जा सकता, लेकिन पाकिस्तान को इस मसले पर विश्व बैंक से संपर्क करना चाहिए। उन्होंने साथ ही आशंका जताई कि पाकिस्तान में बलूचिस्तान जैसे क्षेत्रों में आतंकी घटनाएं तेज हो सकती हैं।

भारत का सख्त रुख

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बिहार में दिए गए हालिया भाषण का जिक्र करते हुए बासित ने कहा कि भारत पहले ही यह संकेत दे चुका है कि अब नपी-तुली जवाब की बजाय ठोस कार्रवाई होगी।

SP_Singh AURGURU Editor