अभिषेक नैन ने भारत को पहुंचाया फाइनल में,  एशियन गेम्स हाकी में किया कमाल,  खेल खत्म होने से 45 सेकंड पहले किया गोल

एशियन गेम्स हॉकी सेमीफाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 4-3 से हराया। अभिषेक ने मैच खत्म होने से 45 सेकंड पहले गोल कर टीम इंडिया को फाइनल में पहुंचाया।

Oct 1, 2026 - 20:50
 0
अभिषेक नैन ने भारत को पहुंचाया फाइनल में,  एशियन गेम्स हाकी में किया कमाल,  खेल खत्म होने से 45 सेकंड पहले किया गोल

नई दिल्ली। एशियन गेम्स हॉकी के सेमीफाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 4-3 से हराकर फाइनल में जगह बना ली। मुकाबले में भारतीय टीम ने 23वें मिनट में 3-0 की बढ़त बना ली थी, लेकिन पाकिस्तान ने शानदार वापसी की। 49वें मिनट तक तीन गोल किया और मैच 3-3 से बराबर हो गया। जब मैच शूटआउट की ओर बढ़ता दिख रहा था, तभी अभिषेक नैन ने मैच खत्म होने से महज 45 सेकंड पहले गोल दागकर भारत को जीत दिला दी।

मैच के आखिरी मिनट में अभिषेक नैन ने गोलपोस्ट के सामने शानदार टच देकर गेंद को नेट में डाल दिया। गेंद पाकिस्तान के डिफेंडर सुफियान से डिफ्लेक्ट होकर गोलकीपर अली रजा को चकमा देते हुए गोल में चली गई। इस गोल के बाद पाकिस्तान वापसी नहीं कर सका और भारत ने 4-3 से मुकाबला जीत लिया। इसके साथ ही डिफेंडिंग चैंपियन भारत ने लगातार दूसरी बार एशियन गेम्स हॉकी फाइनल में जगह बना ली।

फॉरवर्ड के रूप में खेलने वाले अभिषेक नैन का जन्म 15 अगस्त 1999 को सोनीपत में हुआ था। उनके पिता का नाम सतनारायण नैन स्पेशल पुलिस ऑफिसर हैं। अभिषेक ने तीसरी क्लास से ही हॉकी खेलना शुरू कर दिया था। 2022 में 22 साल की उम्र में उन्होंने भारत के लिए इंटरनेशनल डेब्यू किया था। वह 2022 एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल और 2024 पेरिस ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थे।

भारत के लिए खेले 141 मैचों में अभिषेक 57 गोल दाग चुके हैं। उन्हें 2025 में अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। यह भारत का दूसरा सबसे बड़ा स्पोर्ट्स अवॉर्ड है। पिछले साल राजगीर में हुए मेंस हॉकी एशिया कप का खिताब भारत ने जीता था। उसमें अभिषेक नैन प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुने गए थे। वह 2024–25 सीजन के हॉकी इंडिया लीग के दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी थे। रारह बंगाल टाइगर्स ने उन्हें 72 लाख में खरीदा।