आगरा कॉलेज में बी.एस.सी. बॉटनी सेमेस्टर–III और सेमेस्टर–V की प्रायोगिक परीक्षाओं की तिथियां घोषित

आगरा। आगरा कॉलेज में बी.एस.सी. बॉटनी सेमेस्टर–III और सेमेस्टर–V की प्रायोगिक परीक्षाओं की तिथियां घोषित कर दी गई हैं। कॉलेज प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि सभी परीक्षाएं विभागीय बैचों के अनुसार तय लैब में समयबद्ध रूप से आयोजित की जाएंगी और विद्यार्थियों की उपस्थिति अनिवार्य रहेगी।

Dec 10, 2025 - 19:39
 0
आगरा कॉलेज में बी.एस.सी. बॉटनी सेमेस्टर–III और सेमेस्टर–V की प्रायोगिक परीक्षाओं की तिथियां घोषित

आगरा कॉलेज, आगरा के प्राचार्य प्रो. सी.के. गौतम ने बुधवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बी.एस.सी. बॉटनी सत्र 2025–26 की सेमेस्टर–III और सेमेस्टर–V की प्रायोगिक परीक्षाओं की तिथियों की औपचारिक घोषणा कर दी। जानकारी के अनुसार सेमेस्टर–III की प्रैक्टिकल परीक्षा 13 दिसंबर 2025 को प्रातः 09:00 बजे से शुरू होगी। इन परीक्षाओं का आयोजन B.Sc. Lab–I, B.Sc. Lab–II और M.Sc. प्रैक्टिकल लैब में किया जाएगा।

इसी क्रम में सेमेस्टर–V की प्रायोगिक परीक्षा 19 दिसंबर 2025 को प्रातः 09:00 बजे से निर्धारित है, जिसके लिए वही तीनों लैब परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। प्राचार्य ने बताया कि परीक्षाएं विभाग द्वारा निर्धारित बैच–वार क्रम में संपन्न होंगी। किसी भी छात्र के अनुपस्थित पाए जाने पर विभाग नियमानुसार कार्रवाई करेगा।

बॉटनी विभागाध्यक्ष डॉ. श्याम गोविंद सिंह ने कहा कि सभी विद्यार्थी अपने कॉलेज पहचान पत्र, आवश्यक प्रायोगिक सामग्री, लैब नोटबुक तथा अन्य आवश्यक दस्तावेज साथ लाना सुनिश्चित करें। समय पर उपस्थित न होने पर कोई विशेष अवसर नहीं दिया जाएगा। मीडिया प्रभारी डॉ. गौरव कौशिक ने बताया कि परीक्षा संबंधी किसी भी अपडेट के लिए छात्र कॉलेज की सूचना पट्ट और आधिकारिक माध्यमों पर नजर बनाए रखें।

SP_Singh AURGURU Editor