आगरा कॉलेज की सांख्यिकी छात्राओं पूजा सिंह और शैल्वी तोमर का राष्ट्रीय स्तर पर चयन

आगरा। शैक्षणिक उत्कृष्टता और गुणवत्ता आधारित प्रशिक्षण की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए आगरा कॉलेज, आगरा के सांख्यिकी विभाग की दो छात्राओं ने राष्ट्रीय स्तर पर कॉलेज का नाम रोशन किया है। सांख्यिकी विभाग की छात्रा पूजा सिंह और शैल्वी तोमर का चयन नेशनल इंटर्नशिप इन ऑफिशियल स्टैटिस्टिक्स के लिए किया गया है, जिसे भारत सरकार द्वारा संचालित किया जाता है।

Dec 19, 2025 - 18:54
 0
आगरा कॉलेज की सांख्यिकी छात्राओं पूजा सिंह और शैल्वी तोमर का राष्ट्रीय स्तर पर चयन
आगरा कॊलेज की छात्रा पूजा सिंह और सैल्वी तोमर के साथ प्रिंसिपल प्रो. सीके गौतम और अन्य।

एनएसओ–मोस्पी की प्रतिष्ठित इंटर्नशिप में चयन

पूजा सिंह (एम.एससी. सांख्यिकी सत्र 2022–24) एवं शैल्वी तोमर (एम.एससी. सांख्यिकी सत्र 2024–26) का यह चयन राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय के अंतर्गत किया गया है, जो सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के अधीन कार्यरत है। यह इंटर्नशिप स्टाइपेंड सहित प्रदान की जा रही है, जो इसे और अधिक प्रतिष्ठित बनाती है।

आधिकारिक सांख्यिकी और डेटा विश्लेषण का मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण

इस राष्ट्रीय इंटर्नशिप कार्यक्रम के अंतर्गत चयनित छात्राओं को आधिकारिक सांख्यिकी, डेटा संग्रह, डेटा प्रबंधन तथा विश्लेषण की आधुनिक तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्राप्त होगा। यह अवसर उनके शैक्षणिक ज्ञान को वास्तविक प्रशासनिक और नीति-निर्माण प्रक्रियाओं से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

कॉलेज और विभाग के लिए गौरव का क्षण

छात्राओं की इस उल्लेखनीय उपलब्धि से न केवल सांख्यिकी विभाग बल्कि संपूर्ण कॉलेज समुदाय गौरवान्वित हुआ है। यह सफलता विभाग की मजबूत अकादमिक नींव और सतत मार्गदर्शन का परिणाम मानी जा रही है।

कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सी. के. गौतम, सांख्यिकी विभागाध्यक्ष डॉ. दिग्विजय पाल सिंह, शिक्षक डॉ. रोहित पटवा, ललिता सिंह तथा मीडिया प्रभारी डॉ. गौरव कौशिक ने दोनों छात्राओं को इस राष्ट्रीय उपलब्धि पर हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Top of Form

Bottom of Form

Top of Form

Bottom of Form

Top of Form

SP_Singh AURGURU Editor