जनवरी में चौके-छक्कों से गूंजेगा आगरा, प्राशा प्रीमियर लीग का होगा आगाज़

आगरा। जनवरी माह में आयोजित होने वाली प्राशा प्रीमियर लीग (पीपीएल) शहर को चौकों-छक्कों की गूंज, जोशीले मुकाबलों और खेल भावना से सराबोर करेगी। युवाओं की प्रतिभा को मंच देने वाली इस बहुप्रतीक्षित क्रिकेट लीग की औपचारिक घोषणा रविवार को पश्चिमपुरी स्थित शिव पैलेस में आयोजित टीम जर्सी अनावरण समारोह के दौरान की गई।

Dec 28, 2025 - 20:30
 0
जनवरी में चौके-छक्कों से गूंजेगा आगरा, प्राशा प्रीमियर लीग का होगा आगाज़
प्राशा प्रीमियर लीग की जर्सी का अनावरण करतीं मुख्य अतिथि गुंजन गर्ग एवं सम्मेद जैन। साथ में आयोजक प्राप्ति माहेश्वरी, राज गुप्ता एवं प्रतिभागी खिलाड़ी।

कार्यक्रम में आयोजक प्राप्ति माहेश्वरी एवं राज गुप्ता ने बताया कि प्राशा प्रीमियर लीग में कुल 20 टीमें प्रतिभाग करेंगी, जो खिताब के लिए आपस में कड़े और रोमांचक मुकाबलों में आमने-सामने होंगी। जर्सी लॉन्च समारोह के मुख्य अतिथि गुंजन गर्ग एवं सम्मेद जैन ने प्राशा प्रीमियर लीग को एक सराहनीय सामाजिक पहल बताया।

इस अवसर पर टीम फ्रेंचाइज़ी ओनर्स जीतेश कृष्णा, अशोक गुप्ता एवं सचिन शुभ शर्मा ने लीग में शामिल सभी 20 टीमों के कप्तानों के साथ संयुक्त रूप से टीम जर्सियों का अनावरण किया। कार्यक्रम का संचालन चेतन अग्रवाल ने किया।

SP_Singh AURGURU Editor