ऑल इंडिया कार डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष नोएल का आगरा में सम्मान, नीतियों और ग्राहक हितों पर हुई अहम चर्चा

आगरा में ऑल इंडिया कार डीलर्स एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.एस. नोएल का शहर की कार्यकारिणी द्वारा भव्य स्वागत किया गया। सागर रत्ना होटल, खंदारी में आयोजित इस सम्मान समारोह में कार डीलरशिप से जुड़े मुद्दों, सरकारी नीतियों और ग्राहकों को अधिक लाभ पहुंचाने के प्रभावी उपायों पर विस्तार से चर्चा हुई। यह संस्था यूज्ड कारों से जुड़ी हुई है।

Dec 1, 2025 - 21:16
 0
ऑल इंडिया कार डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष नोएल का आगरा में सम्मान, नीतियों और ग्राहक हितों पर हुई अहम चर्चा
आगरा के एक होटल में ऑल इंडिया कार डीलर्स एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.एस. नोएल का स्वागत करते एसोसिएशन की आगरा यूनिट के पदाधिकारी और सदस्य।

आगरा। सागर रत्ना होटल, खंदारी में ऑल इंडिया कार डीलर्स एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.एस. नोएल के आगमन पर एसोसिएशन की आगरा कार्यकारिणी ने उनका पुष्पगुच्छ और माल्यार्पण कर गर्मजोशी से स्वागत और सम्मान किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता सौरभ भसीन (बाबा कार बाजार) द्वारा की गई। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष नोएल ने कार डीलरशिप सेक्टर को प्रभावित करने वाली सरकारी नीतियों, ग्राहकों की संतुष्टि बढ़ाने के उपायों और उद्योग में पारदर्शिता तथा विकास को गति देने वाले कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की।

उन्होंने कहा कि ऑटो सेक्टर तेजी से बदलते समय और तकनीक के अनुसार आगे बढ़ रहा है, ऐसे में डीलर नेटवर्क का सशक्त होना और ग्राहकों के लिए लाभकारी नीतियाँ लागू होना बेहद जरूरी है।

कार्यक्रम में आगरा एसोसिएशन के अनेक प्रमुख सदस्य उपस्थित रहे, जिनमें मानव चौधरी, पंकज शर्मा, नरेंद्र चौबे, अभिनव जैन, प्रीत सिंह, विशाल गुप्ता, हरजोत सिंह आदि शामिल रहे।

सदस्यों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के समक्ष स्थानीय चुनौतियों, बाज़ार की जरूरतों और ग्राहकों को बेहतर सेवाएं देने हेतु किए जाने वाले सुधारों के सुझाव भी रखे।

SP_Singh AURGURU Editor