राज्यपाल के स्वागत के लिए सभी संस्थान तैयार शोभायात्रा कल दस बजे

विश्वविद्यालय के कुलाधिपति के स्वागत के लिए विवि के संस्थान तैयार हैं। दोपहर बाद राज्यपाल विवि पहुंची। वे यहां सभी संस्थानों में जाकर नैक की तैयारियों की समीक्षा करेंगी।

Oct 21, 2024 - 15:38
Oct 21, 2024 - 15:55
 0
राज्यपाल के स्वागत के लिए सभी संस्थान तैयार शोभायात्रा कल दस बजे


आगरा। राज्यपाल के आगमन को लेकर विवि में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।विवि के सभी संस्थानों को सजाया व संवारा गया है। राज्यपाल आज ही विवि के विभिन्न संस्थानों में जाकर नैक की तैयारियों की समीक्षा करेंगी। दोपहर बाद राज्यपाल विवि के गेस्ट हाउस पहुंच गई हैं। 


दीक्षांत समारोह कल सुबह दस बजे शुरू होगा। समारोह की शुरूआत शोभायात्रा से होगी। शोभायात्रा के बाद राज्यपाल के सम्मुख वंदेमातरम, विवि का कुलगीत तथा पर्यावरण पर आधारित गीत प्रस्तुत किया जाएगा। स्वागत भाषण के बाद विवि के सभी डीन अपने मेधावी विद्यार्थियों को राज्यपाल के सम्मुख पेश करेंगे। राज्यपाल द्वारा सभी के अंकपत्रों को एनडीए की साइट पर लोड किया जाएगा।


विवि की कुलपति राज्यपाल के सम्मुख विवि की उपलब्धियों का लेखा जोखा प्रस्तुत करेंगी। इसके बाद राज्यपाल विद्यार्थियों को संबोधित करेंगी।


राज्यपाल द्वारा मेधावी विद्यार्थियों को उपाधि व मेडल वितरण के बाद वर्चुअली केंद्रीय पुस्तकालय तथा छलेसर परिसर में बने स्टेडियम का लोकार्पण किया जाएगा।

 
विभिन्न खेल प्रतियोगिताओँ में मेडल लाने वाले विवि के खिलाड़ियों का सम्मान भी राज्यपाल द्वारा किया जाएगा। 
इस अवसर पर बेसिक शिक्षा के विद्यार्थियों को  भी बुलाया गया है। राज्यपाल इन विद्यार्थयों को ड्रेस व कापी पुस्तक आदि का वितरण करेंगी।