अनिल कपूर की मां का निधन
मुंबई। बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर की मां का निधन हो गया है। निर्मल कपूर उर्फ सुचित्रा कपूर ने आज 90 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। सोनम कपूर की दादी पिछले कुछ समय से बीमार चल रही थीं। ये खबर सुनते ही पूरा कपूर खानदान सोनम के घर पहुंचा है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एक्टर अनिल कपूर की मां 1 हफ्ते से बीमार थी और वो अस्पताल में भी भर्ती थीं। एक्टर की मां का निधन मुंबई के कोकिलाबेन हॉस्पिटल में आज यानि 2 मई की शाम साढ़े 5 बजे हुआ। इस खबर से पूरे कपूर खानदान में शौक की लहर दौड़ पड़ी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक निर्मल कपूर का पार्थिव शरीर अनिल कपूर के बंगले पर आखिरी दर्शन के लिए रखा जाएगा।
हॉस्पिटल से निर्मल कपूर का पार्थिव अनिल कपूर के बंगले पर पहुंच चुका है, जिस एंबुलेंस से पार्थिव शरीर घर ले जाया गया उसमें अर्जुन कपूर, अनिल कपूर, संजय कपूर मौजूद थे। ये दुखद खबर सुनते ही अनिल कपूर के घर बॉलीवुड के कई सेलेब्स पहुंचे हैं। जावेद अख्तर, बबिता कपूर सहित कई लोगों को स्पॉट किया गया है।