सेना ने श्रीनगर में तीन आतंकियों को मार गिराया
श्रीनगर। भारतीय सेना ने एक बार फिर आतंकी साजिश को नाकाम कर दिया। सेना ने जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में सोमवार (28 जुलाई) को तीन आतंकियों को ढेर कर दिया। ये तीनों आतंकी पाक के टीआरएफ से संबद्ध थे, जो लश्करे तोइबा का ही बदला हुआ नाम है। ऐसी भी संभावना जताई जा रही है कि ये तीनों आतंकी पहलगाम हमले में शामिल रहे थे। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं की जा सकी है।
सेना ने हाल ही में आतंकियों के खिलाफ बड़ा आपरेशन शुरू किया था, जिसका नाम ऑपरेशन महादेव रखा गया। सेना की चिनार कॉर्प्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के जरिए भी इसकी जानकारी शेयर की। पहलगाम में हुए हमले के बाद भारतीय सेना ने अभी तक कई आतंकियों को मार गिराया है।
सेना की तरफ से कहा गया है कि पिछले कुछ दिनों से इस इलाके में सर्च ऑपरेशन चल रहा था। यहां आतंकियों के छिपे होने की आशंका थी। इसी सिलसिले में सेना को कामयाबी मिली। मारे गए आतंकी पहलगाम हमले से जुड़े हैं या नहीं, इसको लेकर अभी तक आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है। हालांकि सूत्रों के हवाले से खबर मिली है कि ये आतंकी लश्कर से जुड़े हो सकते हैं।