आईपीएल के लिए खिलाड़ियों की मेगा मंडी आज से

जेद्दा। आईपीएल 2025 के लिए खिलाड़ियों की आक्शन आज भारतीय समय के अनुसार साढ़े तीन बजे से होगी। खिलाड़ियों की यह मेगा मंडी सऊदी अरब के जेद्दा में लगेगी। यह ऑक्शन दो दिन चलेगी। आईपीएल में मेगा ऑक्शन हर तीन साल में होती है। इस बार फिर ऑक्शन भारत से बाहर हो रही है। मेगा आक्शन रात साढ़े 10 बजे तक चलेगी।

Nov 24, 2024 - 14:29
 0
आईपीएल के लिए खिलाड़ियों की मेगा मंडी आज से

आईपीएल 2025 की मेगा ऑक्शन में 13 देशों के कुल 577 खिलाड़ी मौजूद हैं। हालांकि, इनमें से ज्यादा से ज्यादा 204 खिलाड़ी ही बिक सकेंगे। ऑक्शन में 367 भारतीय और 210 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं। माना जा रहा है कि ऋषभ पंत सबसे महंगे भारतीय और जोस बटलर सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी हो सकते हैं। 

आईपीएल 2025 की नीलामी में भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत सबसे मंहगे खिलाड़ी हो सकते हैं। इस बार की नीलामी में मिचेल स्टार्क, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर और जोस बटलर पर सभी की नजरें टिकी हैं। इन सभी को 20 करोड़ से ज्यादा की रकम मिल सकती है।