बजरंगी भाई जान की मुन्नी हर्षाली हुईं 18 साल की, धूमधाम से मनाया 18वां जन्मदिन, बोलीं- आफिशियली एडल्ट हो गई हूं
'बजरंगी भाईजान' में छोटी सी मुन्नी का किरदार निभा चुकीं हर्षाली मल्होत्रा ने कहा है- अब मैं ऑफिशियली एडल्ट हो गई हूं। उन्होंने अपने 18वें बर्थडे सेलिब्रेशन की कई खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं।
मुंबई। हर्षाली मल्होत्रा ने आज 3 जून को अपना 18वां बर्थडे सेलिब्रेट किया है। उन्होंने अपने इस सेलिब्रेशन की कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वो केक कटिंग करती नजर आ रही हैं। 'बजरंगी भाईजान' में छोटी सी मुन्नी का किरदार निभाने वालीं हर्षाली ने अपनी इन तस्वीरों के साथ मजेदार कैप्शन भी लिखा है। वहीं लोगों ने एक्ट्रेस की तस्वीर पर दिल खोलकर कॉमेंट किए हैं।
हर्षाली ने अपने 18वें बर्थडे सेलिब्रेशन की झलकियां शेयर करते हुए लिखा है, 'चैप्टर 18: अनलॉक्ड। ऑफिशियली एडल्ट हो गई हूं, अभी भी सीख रही हूं। नई शुरुआत, बड़े सपनों और कभी न भुलाने वाली यादों के लिए। 18 साल खुद को समझने में बिताए। अभी तो और भी अच्छा होना बाकी है।'
हर्षाली की इन तस्वीरों पर लोगों ने उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं दी हैं। एक यूजर ने कहा, 'हर्षाली, जन्मदिन मुबारक हो! आप हजारों साल जिएं और आपके सभी सपने सच हों। एक दिन आप बड़ी सफलता प्राप्त करें। हमें आप पर गर्व है कि आपका जन्म भारत में हुआ, आपने सुपरहिट फिल्म बजरंग भाईजान में अभिनय किया और इतने कम समय में इतनी अपार सफलता हासिल की।' एक ने कहा, 'यकीन नहीं होता कि तुम अब इतनी बड़ी हो गई हो। मुझे याद है मैंने तुम्हें एक बॉलीवुड फिल्म में देखा था और तभी मुझे लगा कि तुम बेहद प्रतिभाशाली हो। यह दुनिया तुम्हारे लिए क्या लेकर आएगी, यह देखकर मैं बहुत उत्साहित हूँ। वयस्क जीवन में तुम्हारा स्वागत है!' वहीं एक अन्य यूजर ने कहा- अब आप ऑफिशियली शादी के लायक हो गई हैं।
हर्षाली ने 2015 की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'बजरंगी भाईजान' में काम किया था। सलमान खान के साथ हर्षाली की बॉन्डिंग को लोगों ने काफी पसंद किया था, जो पाकिस्तान से भट कर भारत में गलती से आ जाती है और फिर सलमान का किरदार उन्हें उनके घर भेजने के लिए जी-जान लगा देता है। मजेदार ये था कि फिल्म में हर्षाली का न कोई डायलॉग था और न ही कोई ज्यादा हाव-भाव थे। इसके बावजूद उन्होंने सबका दिल जीत लिया था। इस दमदार प्रदर्शन के लिए उन्हें 'फिल्मफेयर बेस्ट फीमेल डेब्यू' अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट भी किया गया था।
वहीं अब 11 साल बाद हर्षाली का लुक पूरी तरह से बदल चुका है। 18 साल की हर्षाली अब फिल्मों में बतौर लीड एक्ट्रेस के तौर पर नजर आ रही हैं। साउथ की फिल्म 'अखंडा 2' में हर्षाली 'जननी' नाम की एक अहम भूमिका में नजर आईं। इस फिल्म में उनके साथ साउथ के सुपरस्टार नंदामुरी बालकृष्ण लीड रोल में हैं।
हर्षाली सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। इंस्टाग्राम पर उनकी फैन फॉलोइंग की बात करें तो ये करीब 3.7 मिलियन के आसपास है। वो अक्सर सोशल मीडिया पर प्रमोशनल और डांस वाले रील्स, तस्वीरें शेयर किया करती हैं। इन पोस्ट पर सोशल मीडिया पर हर्षाली के लिए हमेशा फैन्स का प्यार जमकर बरसता दिखता है।