बरेली में राज्य महिला आयोग ने आईपीएस सोनाली मिश्रा और जिला सूचनाधिकारी नीतू कनौजिया समेत 515 महिलाओं को किया सम्मानित

-रमेश कुमार सिंह- बरेली। राज्य महिला आयोग, उत्तर प्रदेश के तत्वाधान में महिला सशक्तिकरण संगम एवं सम्मान समारोह का आयोजन बरेली में हुआ। स्मार्ट सिटी पं. राधेश्याम कथावाचक सभागार में गुरुवार को आयोजित इस कार्यक्रम में कुल 514 महिलाओं को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। बरेली की जिला सूचना अधिकारी नीतू कन्नौजिया और आईपीएस सोनाली मिश्रा जैसी प्रमुख महिला अधिकारियों को भी सम्मानित किया गया।

Jan 29, 2026 - 21:44
 0
बरेली में राज्य महिला आयोग ने आईपीएस सोनाली मिश्रा और जिला सूचनाधिकारी नीतू कनौजिया समेत 515 महिलाओं को किया सम्मानित
बरेली में आयोजित समारोह में जिला सूचना अधिकारी नीतू कन्नौजिया को सम्मानित करतीं राज्य महिला आयोग की सदस्य पुष्पा पांडेय।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि, राज्य महिला आयोग की सदस्य पुष्पा पाण्डेय ने कहा कि उत्तर प्रदेश की महिलाएं हर क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रही हैं। आयोग अब ब्लॉक स्तर पर भी महिलाओं की समस्याओं को सुनने का कार्य कर रहा है, जिससे पीड़ित महिलाओं को लखनऊ के चक्कर नहीं लगाने पड़ते। उन्होंने कहा कि यह आयोजन महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक सार्थक कदम है।

विशिष्ट अतिथि आईपीएस सोनाली मिश्रा ने कहा कि यह सम्मान समारोह महिलाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत साबित होगा। उन्होंने वर्तमान समय में उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।

अतिथि डॉ. तनु जैन, सी.ई.ओ. कैन्ट ने कहा कि आयोग का यह कार्यक्रम महिलाओं के लिए वरदान साबित होगा। उद्यमी रीता सिंह ने कहा कि इस तरह के आयोजन महिलाओं में ऊर्जा और प्रेरणा का संचार करते हैं।

सम्मानित होने वालों में अन्य प्रमुख नाम इस प्रकार हैं- गायत्री पाण्डेय, उपनिदेशक मत्स्य विभाग, रितुजा तिवारी, जिला कृषि अधिकारी; रश्मि शर्मा, भूमि संरक्षण अधिकारी, अनामिका अंकुर जैन, औषधी निरीक्षक, शिखा पाण्डेय, पूर्ति निरीक्षक; परमेश्वरी, प्रभारी महिला थाना। राजनीतिक क्षेत्र में रश्मि जायसवाल, प्रेम लता राठौर, आरती यादव, ब्रजेश कुमारी और खेल, विधि, पत्रकारिता, स्वास्थ्य, शिक्षा, बाल पुष्टाहार आदि विभागों से भी 514 महिला प्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का संचालन संतोष पाण्डेय और डॉ. नेहा यादव ने संयुक्त रूप से किया, जबकि सहयोग में मोनि्का राणा, निहाल सिंह, चंचल गंगवार, रिंकी सैनी, डॉ. इशू पाठक, दीप्ति मिश्रा, संजय वर्मा, रंजन सिंह शामिल रहे।

SP_Singh AURGURU Editor