आगरा दक्षिण की तिरंगा यात्रा में गूंजा भारत माता की जय, सेना के शौर्य को सलाम
आगरा। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में निर्दोष पर्यटकों की धार्मिक पहचान पूछकर की गई आतंकी हत्या के विरोध और ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के सम्मान में भारतीय जनता पार्टी ने शुक्रवार को दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली।
यात्रा की शुरुआत अग्रसेन सेवा सदन, लोहामंडी रोड से हुई और यह राजनगर बस्ती होते हुए राजामंडी रेलवे फाटक पर सम्पन्न हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय के प्रतिनिधि के रूप में युवा भाजपा नेता डॉ. अलौकिक उपाध्याय ने हरी झंडी दिखाकर किया।
डॉ. उपाध्याय ने कहा कि आतंकवाद के विरुद्ध ऑपरेशन सिंदूर ने भारतीय सेना के शौर्य और प्रतिशोध की भावना को साबित किया है। आतंकियों ने निर्दोषों की हत्या कर जो क्रूरता दिखाई, उसका करारा जवाब हमारे वीर सैनिकों ने दिया है।
देशभक्ति के नारों से गूंज उठा दक्षिण विधानसभा क्षेत्र
यात्रा के दौरान ‘भारत माता की जय’, ‘वंदे मातरम्’, ‘हिंदुस्तान जिंदाबाद’ और ‘पाकिस्तान मुर्दाबाद’ के नारों से वातावरण गूंज उठा। सैकड़ों युवाओं ने हाथों में तिरंगा लेकर मार्च किया। देशभक्ति से लबरेज नारों ने माहौल को जोश और गर्व से भर दिया।
नेता और कार्यकर्ताओं की रही व्यापक भागीदारी
इस अवसर पर यात्रा संयोजक डॉ. अलौकिक उपाध्याय रहे, जबकि संचालन दीपक खरे ने किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से डॉ. यादवेन्द्र शर्मा, हेमन्त भोजवानी, मनोज गर्ग, संजय जैन, दिलीप वर्मा, ओमप्रताप सिंह, भगवानदास दक्ष, धीरज जैन, धीरज कोहली, राजू कुशवाह, देवेश पचौरी, आदेश सिंघल, पार्षद राजेश प्रजापति, राधारानी मनवानी, हेमन्त प्रजापति, रेनू गुप्ता, मीनाक्षी वर्मा, विनोद उप्रैती, मनोज वर्मा, रवि दिवाकर, पूजा शर्मा, उषा शर्मा, हरिकृपा शुक्ला, सुनील करमचंदानी, रवि उपाध्याय, सोनू मदलानी, सूरज शर्मा, दीपविनायक पटेल, हरीओम शर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।