ब्रज रज उत्सवः ब्रज कला चौपाल की प्रस्तुति में लोक, नृत्य और संगीत का अद्भुत संगम
मथुरा। उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद, पर्यटन विभाग व जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित ब्रज रज उत्सव 2025 के मुख्य मंच पर रविवार की शाम ब्रज कला चौपाल संस्था की ओर से प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम ने दर्शकों के दिलों को छू लिया। संस्था की संस्थापिका सुश्री नम्रता सिंह के निर्देशन में प्रस्तुत इस कार्यक्रम में लोकनृत्य, पारंपरिक संगीत और ब्रज संस्कृति की झलकियों ने वातावरण को पूरी तरह भावनात्मक और उत्सवी बना दिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मथुरा-वृन्दावन विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्याम बहादुर सिंह, ब्रज तीर्थ विकास परिषद के सहायक अभियंता आर. पी. यादव, भावना शर्मा, माधुरी सिंह, राजेन्द्र, और चौधरी महेन्द्र ने दीप प्रज्वलित कर किया।
मुख्य अतिथि श्री सिंह ने ब्रज कला चौपाल की संस्थापिका नम्रता सिंह की रचनात्मक नेतृत्व क्षमता की सराहना करते हुए कहा कि, “ऐसे मंच ब्रज की परंपरा, भाषा और लोकसंस्कृति को नई पीढ़ी तक जीवंत बनाए रखते हैं।”
सांस्कृतिक कार्यक्रम में कलाकार शरद अग्रवाल, सुजीत उपाध्याय, शिखर, भानू, प्रवेश कुलश्रेष्ठ, किरन कुलश्रेष्ठ, उज्जवल, साक्षी, टीना, अंशिका शर्मा, संतोषी साहू, शिवानी, सपना, एंजेल, वेदांक, ऋषि, अमित, नंदिनी, खुशी, निशा, अंकित सक्सेना, समीर, मयंक, रौनक, दीपक शर्मा, कुलदीप सिंह आदि ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से तालियों की गड़गड़ाहट बटोरी।

मंच संचालन विकास शर्मा ने किया, जबकि आरजे फिल्मस स्टूडियो से जतिन प्रताप सिंह एवं राज विक्रम सिंह ने कार्यक्रम की तकनीकी व्यवस्था संभाली।
पूरे कार्यक्रम के दौरान मंच पर ब्रज की लोकसंस्कृति, रंगों की छटा, और नृत्य की लय एक साथ गूंजती रही, जिसने ब्रज रज उत्सव को एक नई ऊंचाई प्रदान की।