सी वोटर  का सर्वे, आज चुनाव हुए तो भाजपा को फिर बहुमत, कांग्रेस को हो सकता है नुकसान

देश में मौजूदा स्थिति में चुनाव हो तो किस दल को कितनी सीट मिलेगी। क्या बीजेपी को पूर्ण बहुमत मिलेगा या कांग्रेस को कितनी सीट मिलेगी। सी-वोटर ने मूड ऑफ द नेशन पर सर्वे किया है।

Jan 29, 2026 - 18:59
 0
सी वोटर  का सर्वे, आज चुनाव हुए तो भाजपा को फिर बहुमत, कांग्रेस को हो सकता है नुकसान

नई दिल्ली। देश में ईयू के साथ मुक्त व्यापार समझौता, बांग्लादेश में अस्थिरता और पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव से पहले 'देश का मिजाज' वाला सर्वे सामने आया है। सी-वोटर की तरफ से किए गए इस सर्वे के अनुसार आज अगर देश में चुनाव हो तो बीजेपी को पूर्ण बहुमत मिलने का अनुमान व्यक्त किया गया है। सर्वे के अनुसार बीजेपी को 280 तो कांग्रेस को 80 सीट मिलने की बात कही है। वहीं, अन्य दलों को 176 सीट मिलने की बात कही गई है।

इंडिया टुडे के लिए किए गए सर्वे में गठबंधन के हिसाब से एनडीए को 352 सीट मिलने की बात कही गई है। वहीं, इंडिया गठबंधन को 182 सीट मिलने की बात कही गई है। वहीं, अन्य दलों को खाते में 9 सीट मिलने की बात कही गई है। सर्वे में सीटों के साथ ही विभिन्न दलों को मिलने वाले वोटों का अनुमान भी व्यक्त किया गया है।

सर्वे में राजनीतिक स्थिरता भारत के लिए अहम क्यों है, विषय पर सवाल पूछा गया। सर्वे में 27 फीसदी लोगों ने स्थिर सरकार में तेज निर्णय होते हैं। वहीं, 21 फीसदी लोगों ने पड़ोसी देशों में संकट की बात कही है। इसके अलावा 17 फीसदी लोगों को बिखरे हुए विपक्ष पर भरोसा कम है। 15 फीसदी लोगों ने वैश्विक हालत को देखते हुए देश में राजनैतिक स्थिरता की बात कही है।

खास बात है कि सर्वे में अगस्त 2024, अगस्त 2025 और जनवरी 2026 के दौरान दोनों गठबंधनों को मिलने वाली सीटों को भी बताया गया है। बीजेपी को अगस्त 2024 में 299, अगस्त 2025 में 324 और जनवरी 2026 में 352 सीट मिलने की बात कही गई है। वहीं, कांग्रेस को अगस्त 2024 में 232, अगस्त 2025 में 208 और जनवरी 2026 में 182 सीट मिलने का अनुमान व्यक्त किया गया है।
अनिल कुमार