आईपीएल स्टाइल में हुआ सीए क्रिकेट प्रीमियर लीग का ऑक्शन: तीन दिन, नौ टीमें और 125 खिलाड़ी

आगरा के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स इस बार कुछ समय के लिए बैलेंस शीट छोड़ बल्ला संभालेंगे। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) की आगरा शाखा द्वारा आयोजित सीए क्रिकेट प्रीमियर लीग के लिए खिलाड़ियों की नीलामी (ऑक्शन) बड़े ही रोमांचक अंदाज़ में संजय प्लेस स्थित होटल पीएल पैलेस में की गई।

Jun 7, 2025 - 18:46
 0
आईपीएल स्टाइल में हुआ सीए क्रिकेट प्रीमियर लीग का ऑक्शन: तीन दिन, नौ टीमें और 125 खिलाड़ी
होटल पीएल पैलेस में शनिवार को सीए क्रिकेट प्रीमियर लीग में खिलाड़ियों के ऒक्शन के दौरान मौजूद प्रमुखजन।  

आईसीएआई की आगरा शाखा की ओर से यह 77वें सीए स्थापना दिवस के अन्तर्गत आयोजित किये जा रहे कार्यक्रमों में हो रहा है। खिलाड़ियों का ऑक्शन संजय प्लेस स्थित होटल पीएल प्लेस में किया गया। शुभारंभ बीएन ग्रुप के संस्थापक अजय अग्रवाल, आगरा कोल्ड स्टोरेज एसोसिएशन अध्यक्ष भुवेश अग्रवाल, शाखा अध्यक्ष सीए गौरव सिंघल, ‌उपाध्यक्ष सीए सौरभ नारायण सक्सेना, सचिव सीए अंकित मित्तल, कोषाध्यक्ष सीए करन पंजवानी और सिकासा अध्यक्ष सीए आयुष गोयल ने हैमर बजा कर किया।

शाखा अध्यक्ष गौरव सिंघल ने बताया कि तीन दिवसीय सीए क्रिकेट प्रीमियर लीग के लिए नौ टीमों के 125 खिलाड़ियों का टीम के मालिकों ने आईपीएल की तर्ज पर ऑक्शन किया गया। कुबेरपुर एत्मादपुर स्थित कैप्टन अनेक सिंह स्टेडियम पर 13 से 15 जून तक लीग का आयोजन किया जाएगा।

कार्यक्रम का संचालन सीए सचिन बुबना, सीए आलोक अग्रवाल और विजय सिंह ने किया । इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष मुकेश गोयल, विजय भार्गव, नीतीश गुप्ता, रोहित दुआ, दीपक खण्डेलवाल, विवेक अग्रवाल, संदीप कपूर, विष्णु बाबू अग्रवाल, अंकुर अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

SP_Singh AURGURU Editor