करणवीर संग अपने रिश्तों से चुम दरांग का इनकार
मुंबई। अरुणाचल प्रदेश की रहने वाली एक्ट्रेस चुम दरांग एक बार फिर चर्चा में हैं। 'गंगूबाई काठियावाड़ी' और 'बधाई दो' जैसी फिल्म में नजर आ चुकीं चुम एकदम नए लुक में नजर आईं और उन्हें देखकर सभी चौंक गए। हर कोई उनकी खूबसूरती में खो गया। हाल ही में उन्होंने पुष्टि की है कि करण वीर मेहरा के साथ उनकी अच्छी दोस्ती है। दोनों रिश्ते में नहीं हैं।
चुम दरांग ने इंस्टाग्राम पर अपनी फोटोज शेयर की हैं। वो ब्लैक कलर के आउटफिट में कर्ली बालों में हद ग्लैमरस दिख रही हैं। उनके फोटोशूट पर फैंस तारीफों के पुल बांध रहे हैं। एक फैन ने लिखा, 'अभी तो वो और शाइन करेंगी।'
चार दिन पहले ही चुम दरांग ने कहा कि करण के साथ उनका सिर्फ दोस्ती का रिश्ता है। उन्होंने कहा कि उनके बीच और कोई रिश्ता नहीं है। उनके रिश्ते का नाम दोस्ती है।
इससे पहले 14 फरवरी को करण और चुम ने वैलेंटाइन डे पर एक-दूसरे के साथ रोमांटिक फोटोज शेयर की थीं। इसे देख फैंस ने दावा किया कि वो एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।
सलमान खान के रिएलिटी शो 'बिग बॉस 18' करण और चुम की दोस्ती दिखी थी। चुम हमेशा करण की साइड खड़ी रहती हैं। उन्होंने शो में करण का खूब सपोर्ट किया था। इस सीजन के विनर भी करण थे। फिलहाल उन्होंने अपने अगले प्रोजेक्ट का ऐलान नहीं किया है। वो 'खतरों के खिलाड़ी 14' के भी विनर रह चुके हैं।