उत्तराखंड के चमोली में बादल फटा, भारी नुकसान की आशंका, कई  लापता

उत्तराखंड में आपदाएं पीछा नहीं छोड़ रही हैं। उत्तरकाशी के धराली, हर्षिल, सुक्खी टॉप और स्यानचट्टी के बाद अब चमोली के थराली में प्राकृतिक आपदा ने लोगों को दहशत में डाल दिया है। चमोली जिले के थराली में शुक्रवार रात बादल फट गया। इसमें भी भारी नुकसान की आशंका जताई जा रही है। कई लोग लापता हैं। यह हादसा आधी रात के बाद हुआ।

Aug 23, 2025 - 09:33
 0
उत्तराखंड के चमोली में बादल फटा, भारी नुकसान की आशंका, कई  लापता


देहरादून। उत्तराखंड के चमोली जिले के थराली में शुक्रवार रात बादल फट गया। डीसीआर चमोली ने टूनरी गदेरा में बादल फटने की सूचना दी है। तहसील थराली परिसर मे काफी मलबा आ गया है। यह मलबा घरों मे भी आ गया है। तहसील परिसर मे कुछ गाड़ियां भी मलबे में दबी हैं। सगवाड़ा गावं मे एक 20 वर्षीय लड़की की मलबे में दबने की सूचना है।

इसके अलावा चेपड़ों बाजार मे कुछ दुकान मलबे के कारण क्षतिग्रस्त हुई हैं। यहां कुछ लोगों के लापता होने की सूचना है। थराली ग्वालदम मार्ग मिंग्गदेरा बंद हो गया है। थराली सागवाड़ा मार्ग भी बंद है। एसडीआरएफ गौचर से घटना स्थल के लिए रवाना हुई है। उत्‍तराखंड के सीएम पुष्‍कर सिंह धामी ने इस पर अफसोस जताया है।
  
सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म एक्‍स पर धामी ने लिखा है, जनपद चमोली के थराली क्षेत्र में देर रात बादल फटने की दुःखद सूचना प्राप्त हुई। जिला प्रशासन, एसडीआरएफ, पुलिस मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्यों में जुटे हुए हैं। इस सम्बन्ध में निरंतर स्थानीय प्रशासन के संपर्क में हूं और स्वयं स्थिति की गहन निगरानी कर रहा हूं। ईश्वर से सभी के सकुशल होने की प्रार्थना करता हूं।

उत्तराखंड में शनिवार से मौसम के तेवर तल्ख होने वाले हैं। आज देहरादून, बागेश्वर,नैनीताल और पिथौरागढ़ में कहीं कहीं भारी से बहुत भारी बारिश और आकाश से बिजली चमकने का जारी किया गया है। कुछ स्थानों पर बारिश की अति तीव्र होने से लेकर अत्यंत तीव्र होने की संभावना है। वहीं पर्वतीय क्षेत्रों में भूस्खलन और निचले इलाकों में बाढ़ को लेकर सतर्क रहने की सलाहब दी गई है।

उधर धराली के बाद अब चमोली के थराली में बादल फटने से लोग दहशत में आ गए हैं। मलबे में एक युवती के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। देहरादून समेत ज्यादातर क्षेत्रों ड़में इन दोनों आंशिक बादल मंडरा रहे हैं। वहीं कुछ स्थानों पर तीव्र बौछारों का सिलसिला भी जारी है। पर्वतीय इलाकों में भी कहीं हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है।

पहाड़ से लेकर मैदान तक बादल मंडरा रहे हैं और कहीं-कहीं तीव्र बारिश के दौर भी हो रहे हैं। वहीं तेज धूप निकलने पर उमसभरी गर्मी भी परेशान कर रही है। मौसम विभाग के अनुसार आज देहरादून, बागेश्वर, नैनीताल और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है।