ग्रामीणों द्वारा छुपाए 1940 के सोने चांदी के सिक्के मिले
आवारा/पिनाहट।थाना बसई अरेला के क्षेत्र गांव बसई अरेला में पुराने गांव में जंगल की तरफ प्राचीन चामुंडा मंदिर के पास खाली पड़ी जमीन पर गौशाला निर्माण के लिए जमीन का ट्रैक्टर द्वारा समतलीकरण कराया जा रहा है। पूर्व में बने गांव में अब कोई नहीं रहता।
पूर्वजों के मकान में बृहस्पतिवार को ट्रैक्टर से जमीन के समतलीकरण के दौरान एक खंडहर पड़े मकान की जमीन में अचानक ट्रैक्टर टकरा गया। देखा तो सोने चांदी के सिक्कों से भरा मटका फुटा हुआ पड़ा था। जिसे देखकर ट्रैक्टर चालक और वहां मौजूद कुछ ग्रामीण दंग रह गए। जिन्हें देखकर ट्रैक्टर चालक और ठेकेदार सेवाराम एवं चामुंडा माता का सेवक गरीबदास ने सोने चांदी के सिक्कों को बटोर लिया।
जब मकान में पुराने समय का सोने चांदी का मटका मिलने की सूचना अन्य ग्रामीणों के पास पहुंची तो वहां लूटने के लिए कई ग्रामीण पहुंचे और सोने चांदी के सिक्का बटोरने की हौड लग गई। जिसे जितने सिक्के मिले उन्होंने उतने उठा लिए और इसकी भनक पुलिस प्रशासन तक को नहीं लगने दी। कुछ लोगों द्वारा इसकी सूचना स्थानीय प्रशासन को भी दी गई जिसमें मंदिर के साथ हूं गरीबदास तीन सिक्के चांदी के बरामद किए गए जो की अंग्रेजी शासन सन 1940 और सन 42 सिक्के प्राप्त हुए जिसमें किंग जॉर्ज लिखा हुआ है। ग्रामीणों के मुताबिक साधु के पास काफी सिक्के हैं वहीं ज्यादातर सिक्के ट्रैक्टर चालक और ठेकेदार सेवाराम पर बताए गए हैं। अगर उनसे पूछताछ की जाए तो खजाना मिलने की पूरी जानकारी सामने आ सकती है और माल भी बरामद हो सकता है। ऐसा ग्रामीणों द्वारा बताया गया है।