कर्नाटक के बीदर में परीक्षा से पहले छात्र का जनेऊ काटकर फेंकने पर विवाद, दो निलंबित
बीदर। कर्नाटक के बीदर जिले में आयोजित कॉमन एंट्रेंस टेस्ट के दौरान एक छात्र से उसका जनेऊ (पवित्र यज्ञोपवीत) हटवाने की घटना के बाद राज्य का माहौल गर्मा गया है।
यह घटना के शिवमोग्गा के परीक्षा केंद्र पर हुई, जहां छात्र को परीक्षा कक्ष में प्रवेश से उसका जनेऊ काट कर कूड़ेदान में फेंक दिया गया।
इस घटना के बाद स्थानीय समुदायों में आक्रोश फैल गया। एक शिक्षण संस्थान के छात्र के साथ हुई इस घटना के बाद विवाद बढ़ा तो विद्यालय के प्राचार्य भगवंत कांबले और छात्रावास अधीक्षक शिवकुमार वैजप्पा को निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई कर्नाटक आवासीय शिक्षा संस्थानों के कार्यकारी निदेशक कांतराजु पी.एस. द्वारा की गई।
राज्य के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. एम.सी. सुधाकर ने इस घटना को अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण बताया और स्पष्ट किया कि परीक्षा प्रक्रिया के दौरान छात्रों से धार्मिक प्रतीक हटाने का कोई निर्देश नहीं दिया गया था। उन्होंने कहा कि इस मामले की जांच की जाएगी और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।
इस घटना को लेकर स्थानीय समुदायों में असंतोष व्याप्त है, और कई संगठनों ने इसे धार्मिक स्वतंत्रता का उल्लंघन बताया है। राज्य सरकार ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच के आदेश दिए हैं।