क्रिकेट के मैदान में अचानक से हुई क्रिकेटर की मौत, खेल जगत में शोक

मिजोरम क्रिकेट जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। पूर्व रणजी खिलाड़ी ख्वल्ह्रिंग लालरेमरुआता का एक स्थानीय मैच खेलते हुए मैदान पर ही निधन हो गया। 38 वर्षीय लालरेमरुआता को खेलते समय अचानक स्वास्थ्य समस्या हुई और वे गिर पड़े। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन बचाया नहीं जा सका।  

Jan 9, 2026 - 21:13
 0
क्रिकेट के मैदान में अचानक से हुई क्रिकेटर की मौत, खेल जगत में शोक

नई दिल्ली। मिजोरम क्रिकेट के लिए एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। राज्य के पूर्व रणजी ट्रॉफी क्रिकेटर ख्वल्ह्रिंग लालरेमरुआज बुधवार, 7 जनवरी को एक स्थानीय मैच के दौरान मैदान पर ही निधन हो गया। 38 साल के लालरेमरुआता उस समय खेल रहे थे, जब उन्हें अचानक स्वास्थ्य संबंधी गंभीर समस्या हुई और वे गिर पड़े। इस घटना ने पूरे राज्य के खेल जगत को स्तब्ध कर दिया है।

ह दुखद हादसा वेन्घनुआई रेडर्स सीसी और चावंपुई आईएलएमओवी सीसी के बीच खलेद मेमोरियल द्वितीय डिवीजन स्क्रीनिंग टूर्नामेंट के एक मुकाबले के दौरान हुआ। लालरेमरुआता अपनी टीम, वेन्घनुआई रेडर्स की ओर से खेल रहे थे। मैच के दौरान उन्हें अचानक सांस लेने में तकलीफ हुई और वे अचेत होकर गिर गए। उन्हें तुरंत इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों के तमाम प्रयासों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका।  
 
लालरेमरुआता मिजोरम क्रिकेट के एक अनुभवी चेहरे थे। एक विकेटकीपर-बल्लेबाज के तौर पर उन्होंने राज्य के लिए दो प्रथम श्रेणी (रणजी ट्रॉफी) और सात टी20 (सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी) मैचों में प्रतिनिधित्व किया था। अपने पेशेवर करियर में उन्होंने टी20 फॉर्मेट में 87 रन बनाए थे। संन्यास के बाद भी खेल के प्रति उनका जुनून कम नहीं हुआ था और वे स्थानीय क्लबों के माध्यम से सक्रिय रूप से क्रिकेट से जुड़े हुए थे।

क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ मिजोरम ने पुष्टि की कि लालरेमरुआता की मृत्यु स्ट्रोक के कारण हुई है। एसोसिएशन ने उनके सम्मान में फिलहाल राज्य के सभी निर्धारित क्रिकेट मैचों को रद्द कर दिया है। मिजोरम के खेल मंत्री, लालनघिंगलोवा ह्मार ने भी इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि लालरेमरुआता का निधन खेल जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है और उनकी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवार के साथ हैं।