आगरा में जानलेवा हमला, बाइक सवारों ने चलती स्कूटी पर बरसाई सुम्मी, सिर में धंसी लोहे की नुकीली रॉड

आगरा। न्यू आदर्श नगर, बल्केश्वर निवासी सचिन शर्मा पर शुक्रवार रात दो अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने ऐसा जानलेवा हमला किया कि उनकी जान को गंभीर खतरा पैदा हो गया। सिर में धँसी हुई सुम्मी और अस्पताल में जिंदगी की जंग के बीच भी शुरुआती दौर में एफआईआर दर्ज न होने से पीड़ित परेशान रहा। बाद में पुलिस आयुक्त से गुहार लगाने के बाद मामला दर्ज हो सका।

Nov 23, 2025 - 19:26
 0
आगरा में जानलेवा हमला, बाइक सवारों ने चलती स्कूटी पर बरसाई सुम्मी, सिर में धंसी लोहे की नुकीली रॉड
युवक के सिर में घुसी हुई सूली।

आगरा। न्यू आदर्श नगर, बल्केश्वर निवासी सचिन शर्मा पर शुक्रवार रात दो अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने ऐसा जानलेवा हमला किया कि उनकी जान को गंभीर खतरा पैदा हो गया। सिर में धँसी हुई सुम्मी और अस्पताल में जिंदगी की जंग के बीच भी शुरुआती दौर में एफआईआर दर्ज न होने से पीड़ित परेशान रहा। बाद में पुलिस आयुक्त से गुहार लगाने के बाद मामला दर्ज हो सका।

कैसे हुई खौफनाक वारदात

घटना 21 नवंबर 2025 की रात करीब 9:15 बजे की है। सचिन शर्मा स्कूटी से अपने काम से घर लौट रहे थे। जैसे ही वे भगवान टाकीज फ्लाईओवर से अब्बू लाल दरगाह की ओर जाने वाले कट के पास पहुँचे, तभी एक तेज रफ्तार बाइक से आए दो अज्ञात युवक उनकी स्कूटी के पास पहुंचे और लोहे की सुम्मी से उनके सिर पर जोरदार वार कर दिया। वार इतना भयावह था कि सुम्मी सीधा उनके सिर में धँस गई। सचिन शर्मा लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़े और हमलावर अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए।

राहगीर की सतर्कता से बची जान

घटना के कुछ मिनट बाद एक राहगीर की नज़र सड़क पर पड़े घायल पर पड़ी। उसने तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम को फोन कर सूचना दी। लगभग 10 मिनट बाद पुलिस मौके पर पहुँची और घायल सचिन को तत्काल अस्पताल जाने की सलाह दी। गंभीर हालत में सचिन को एसएन मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में उनके सिर में घुसी लोहे की सुम्मी को सावधानीपूर्वक बाहर निकाला। इलाज के बाद उनकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।

एफआईआर दर्ज, हमलावरों की तलाश में पुलिस

शुरुआती देरी के बाद पीड़ित की तहरीर पर थाना न्यू आगरा में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब हमलावरों की तलाश में जुट गई है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपी गिरफ्त में होंगे।