रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 13 सितंबर को आगरा में , खटीक समाज गर्जना सम्मेलन में होंगे शामिल

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 13 सितंबर को आगरा आएंगे। वह आगरा एयरफोर्स स्टेशन पहुंचने के बाद आरबीएस कॉलेज खंदारी में आयोजित खटीक समाज गर्जना सम्मेलन में दोपहर 12:30 से 2 बजे तक शामिल होंगे। इसके बाद महारानी बाग में ओम प्रकाश चलनीवाले के आवास पर रुकेंगे और शाम 3:05 बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

Sep 10, 2026 - 00:13
 0
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 13 सितंबर को आगरा में , खटीक समाज गर्जना सम्मेलन में होंगे शामिल

आगरा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 13 सितंबर को आगरा के दौरे पर आएंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वह दोपहर करीब 12:10 बजे आगरा एयरफोर्स स्टेशन पहुंचेंगे। यहां से सड़क मार्ग के जरिए आरबीएस कॉलेज, खंदारी के लिए रवाना होंगे। 

रक्षा मंत्री दोपहर 12:30 बजे से 2 बजे तक आरबीएस कॉलेज के राव कृष्णपाल सिंह ऑडिटोरियम में आयोजित खटीक समाज गर्जना सम्मेलन में शामिल होंगे। सम्मेलन को लेकर स्थानीय स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। राजनाथ सिंह के कार्यक्रम को देखते हुए प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां भी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुटी हैं।

सम्मेलन में शामिल होने के बाद रक्षा मंत्री दोपहर करीब 2:10 बजे महारानी बाग, अवधपुरी, अलवतिया रोड पहुंचेंगे। यहां वह ओम प्रकाश चलनीवाले के आवास पर रुकेंगे। इसके बाद राजनाथ सिंह शाम 3:05 बजे आगरा एयरफोर्स स्टेशन से विशेष विमान के जरिए दिल्ली के पालम एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे। रक्षा मंत्री के करीब तीन घंटे के आगरा प्रवास को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ उनके आवागमन वाले मार्गों पर भी विशेष इंतजाम किए जाएंगे।

राजनाथ सिंह का आगरा दौरा: मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम
12:10 बजे: आगरा एयरफोर्स स्टेशन आगमन
12:30 बजे: आरबीएस कॉलेज खंदारी पहुंचेंगे
12:30 से 2:00 बजे: खटीक समाज गर्जना सम्मेलन में सहभागिता
2:10 बजे: महारानी बाग, अवधपुरी, अलवतिया रोड पहुंचेंगे
2:10 बजे के बाद: ओम प्रकाश चलनीवाले के आवास पर प्रवास
3:05 बजे: आगरा से पालम एयरपोर्ट, दिल्ली के लिए रवाना