सुबह सुबह स्कूल के पास धमाके से दहली दिल्ली

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज सुबह एक भीषण बम धमाके से प्रशांत विहार इलाके के लोग दहल गए। 

Oct 20, 2024 - 11:36
Oct 20, 2024 - 14:11
 0
सुबह सुबह स्कूल के पास धमाके से दहली दिल्ली

विस्फोट यहां सीआरपीएफ के स्कूल की चारदीवारी के पास हुआ। इसमें किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
विस्फोट की आवाज दूर तक सुनी गई। आसपास के घरो के शीशे टूट गए। कई गाड़ियों को नुक्सान पहुंचा है। पुलिस और प्रशासन के बड़े अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। घटना की जांच की जा रही है।

दीपावली की त्योहार से चंद दिन पहले राजधानी दिल्ली में हुए इस धमाके ने सुरक्षा एजेंसियों की नींद उड़ा दी है। अभी यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा है कि विस्फोट आतंकी करतूत है या किसी अन्य व्यक्ति की हरकत। जांच के बाद ही असलियत सामने आ पाएगी।

SP_Singh AURGURU Editor