घने कोहरे ने बढ़ाया खतरा, रायभा के पास दक्षिणी बाइपास पर तीन ट्रक भिड़े, दो घायल
आगरा। घने कोहरे के कारण सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अछनेरा क्षेत्र में आज तड़के दक्षिणी बाइपास पर गांव रायभा के समीप एक ही लेन में चल रहे तीन ट्रक आपस में टकरा गए। कोहरे के चलते दृश्यता बेहद कम होने के कारण ट्रक चालकों को आगे चल रहे वाहनों का अंदाजा नहीं हो सका, जिससे यह दुर्घटना हो गई। हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
आगरा। घने कोहरे के कारण सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अछनेरा क्षेत्र में आज तड़के दक्षिणी बाइपास पर गांव रायभा के समीप एक ही लेन में चल रहे तीन ट्रक आपस में टकरा गए। कोहरे के चलते दृश्यता बेहद कम होने के कारण ट्रक चालकों को आगे चल रहे वाहनों का अंदाजा नहीं हो सका, जिससे यह दुर्घटना हो गई।
हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही टोल प्लाजा की एंबुलेंस तत्काल मौके पर पहुंची और घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल भिजवाया गया। दुर्घटना के बाद सड़क पर ट्रकों के फंस जाने से कुछ समय के लिए यातायात पूरी तरह बाधित हो गया, जिससे वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
सूचना पर कुकथला चौकी पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात को नियंत्रित किया और स्थिति को संभालते हुए आवागमन को धीरे-धीरे सुचारु कराया। पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि घने कोहरे के दौरान गति सीमित रखें, फॉग लाइट का प्रयोग करें और सुरक्षित दूरी बनाकर वाहन चलाएं, ताकि ऐसे हादसों से बचा जा सके।