जोकोविच का ‘महामुकाम’, टेनिस इतिहास में रचा नया कीर्तिमान, ऑस्ट्रेलिया ओपन 2026 में पहली जीत के साथ बने वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर

मेलबर्न। ऑस्ट्रेलिया ओपन 2026 में सर्बिया के दिग्गज खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने अपने अभियान की शुरुआत जीत के साथ करते हुए टेनिस इतिहास में नया अध्याय जोड़ दिया। पहले ही मुकाबले में जोकोविच ने ऐसा विश्व रिकॉर्ड बना दिया, जिसे हासिल करने वाले वे टेनिस इतिहास के पहले पुरुष खिलाड़ी बन गए।

Jan 19, 2026 - 20:42
Jan 19, 2026 - 20:44
 0
जोकोविच का ‘महामुकाम’, टेनिस इतिहास में रचा नया कीर्तिमान, ऑस्ट्रेलिया ओपन 2026 में पहली जीत के साथ बने वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर

मेलबर्न में खेले गए पहले राउंड के मुकाबले में जोकोविच ने स्पेन के पेड्रो मार्टिनेज को एकतरफा अंदाज में 6-3, 6-2, 6-1 से पराजित किया। मुकाबले में जोकोविच पूरी तरह हावी नजर आए और उन्होंने अनुभव, फिटनेस व आक्रामक खेल से प्रतिद्वंद्वी को कोई मौका नहीं दिया।

ग्रैंड स्लैम इतिहास में नया रिकॉर्ड

इस जीत के साथ ही नोवाक जोकोविच ने ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट्स में अपनी 430वीं मैच जीत दर्ज की। इसके साथ वे ग्रैंड स्लैम मुकाबलों में सबसे ज्यादा जीत दर्ज करने वाले टेनिस इतिहास के पहले पुरुष खिलाड़ी बन गए। यह उपलब्धि उनके लंबे, निरंतर और असाधारण करियर की गवाही देती है।

25वें ग्रैंड स्लैम की ओर कदम

जोकोविच इस समय रिकॉर्ड 25वें ग्रैंड स्लैम खिताब की तलाश में हैं। ऑस्ट्रेलिया ओपन उनके सबसे सफल ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट्स में से एक रहा है और मौजूदा फॉर्म को देखते हुए वे एक बार फिर खिताब के प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं।

मैच के दौरान जोकोविच की सर्विस, बेसलाइन कंट्रोल और रिटर्न गेम पूरी तरह संतुलित नजर आई। शुरुआती राउंड में इस तरह की जीत ने साफ कर दिया है कि उम्र के बावजूद उनकी प्रतिस्पर्धी धार अभी भी उतनी ही तेज है।

SP_Singh AURGURU Editor