भूकंप से कांप उठी असम की धरती, उत्तरी बंगाल और भूटान में भी झटके
असम में अधिकारियों ने बताया कि रविवार (14 सितंबर) की शाम 4:41 बजे गुवाहाटी में महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र असम के दूसरे जिले उदलगुड़ी में धरती के 5 किमी नीचे रिकॉर्ड किया गया है।
गुवाहाटी। असम के शहर गुवाहाटी की धरती रविवार (14 सितंबर, 2025) को भूकंप के झटके से कांप उठी। गुवाहाटी में रविवार को शाम 4:41 बजे भूकंप के तीव्र झटके महसूस किए गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि इस भूकंप का मुख्य केंद्र असम के ही दूसरे जिले उदलगुड़ी में धरती से पांच किलोमीटर की गहराई में रिकॉर्ड किया गया। असम के अलावा, इस भूकंप के झटके भूटान और पश्चिम बंगाल के उत्तरी हिस्से में भी महसूस किए गए हैं।
गुवाहाटी में आए भूकंप की तीव्रता 5.8 मापी गई है। हालांकि, अभी तक किसी के हताहत या घायल होने और किसी संपत्ति के नुकसान की कोई खबर सामने नहीं आई है।
असम में रविवार (14 सितंबर, 2025) से करीब दो हफ्ते पहले 2 सितंबर को भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। 2 सितंबर, 2025 को असम के सोनितपुर की धरती 3.5 तीव्रता के भूकंप से कांप उठी थी।